पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA bulldozers run on two illegal colonies in Bareilly

Bareilly News: दो अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए की जा रही थीं विकसित

Thu, 02 Jul 2026 01:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 01:34 PM IST
सार

बरेली के कैंट इलाके में अवैध रूप से दो कॉलोनियां विकसित कराई जा रही थीं। इस पर बीडीए की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बुधवार को दोनों जगहों पर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
BDA bulldozers run on two illegal colonies in Bareilly
अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में अवैध प्लॉटिंग और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से बसाई जा रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन


बीडीए के विशेष कार्य अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई ग्राम चनैटा में बाबा नमदेश्वर मंदिर के पास की गई। यहां जीतू पटेल द्वारा शिवधाम कॉलोनी के नाम से लगभग 7000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना किसी तकनीकी स्वीकृति के अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। कॉलोनाइजर ने वहां भूखंडों का चिन्हांकन करने के साथ ही सड़कों का निर्माण, मुख्य गेट, बिजली के पोल और बाउंड्रीवॉल खड़ी कर ली थी, जिसे बीडीए की टीम ने ढहा दिया। 

विज्ञापन

भवन या भूखंड खरीदने से पहले जरूर करें जांच 
वहीं, दूसरी कार्रवाई कैंट थाना क्षेत्र के ही ग्राम बारीनगाल में की गई, जहां मुन्ना लाल राठौर द्वारा लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनी का विकास किया जा रहा था। टीम ने यहां भी बनाई जा रही सड़कों और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। इन कॉलोनियों का प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी क्षेत्र में भवन या भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण कार्यालय से उसके मानचित्र की स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed