UPTET: बरेली के 17 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन, पहली पाली संपन्न, अभ्यर्थी बोले- आसान आया पेपर
बरेली में बृहस्पतिवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। जिले में यह परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित होगी। पहले दिन पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन बृहस्पतिवार को शहर के 17 केंद्रों पर शुरू हुआ। पहले दिन की प्रथम पाली में करीब 7500 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। यह परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की गई। परीक्षार्थियों ने परीक्षा को आसान बताया, जिससे उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र बेहद आसान था। विशेष रूप से बाल विकास से जुड़े प्रश्न काफी सरल थे। गणित, विज्ञान और समाज शास्त्र के प्रश्नों का स्तर भी सामान्य रहा। रामपुर के दानिश ने कहा कि टीईटी इस बार बेहद आसान रहा है। शाहजहांपुर की प्रियंका ने गणित और विज्ञान के सवालों को औसत बताया। सभी केंद्रों पर परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होनी है।
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था
दूसरी पाली के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12:15 बजे से ही शुरू हो गया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली गई। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अनुचित सामग्री अंदर न ले जाई जा सके। जिला प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
केंद्रों में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज (ब्लॉक-ए व बी), एसवी इंटर कॉलेज, श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज शामिल हैं।