फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA Vice President inspected Ramganganagar and Greater Bareilly

Bareilly: बीडीए उपाध्यक्ष ने रामगंगा नगर-ग्रेटर बरेली का किया निरीक्षण, मिली कमियां, ठेकेदारों को दी चेतावनी

Thu, 06 Aug 2026 05:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 05:58 PM IST
सार

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बृहस्पतिवार को रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता जांची। कमियां मिलने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
BDA Vice President inspected Ramganganagar and Greater Bareilly
बीडीए उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की प्रगति परखी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों, सीवर, पेयजल, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, विद्युत व्यवस्था, पार्कों, सार्वजनिक भवनों, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लाइब्रेरी और कन्वेंशन हॉल जैसी नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता और कार्यशीलता का परीक्षण किया। निरीक्षण में जहां भी तकनीकी कमियां या अनुरक्षण संबंधी समस्याएं सामने आईं, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल और समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि प्राधिकरण के सभी निर्माण कार्य दो वर्ष की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि के अंतर्गत आते हैं। इस समयावधि में सड़कों के धंसने, टूट-फूट, दरार, रिसाव या गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी मिलने पर संबंधित ठेकेदारों को अपने खर्चे पर तुरंत सुधार कार्य कराना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या देरी बरतने पर ठेकेदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने के साथ ही सुरक्षा निधि जब्ती, आर्थिक दंड, ब्लैकलिस्टिंग और अनुबंध समाप्ति जैसी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगेंगे साइनेज बोर्ड
आवंटियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने रामगंगानगर और ग्रेटर बरेली के विभिन्न सेक्टरों, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जल्द से जल्द दिशा-सूचक (साइनेज बोर्ड) लगवाने के निर्देश दिए। इन बोर्डों के लगने से आवंटियों और आगंतुकों को अपने प्लॉट, सेक्टर और महत्वपूर्ण स्थलों की पहचान करने में आसानी होगी, जिससे योजनाओं में आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उच्च गुणवत्ता के विकास कार्यों के साथ आधुनिक और नागरिक-अनुकूल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed