सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader beaten up, CO's follower abused, Crime Inspector suspended

Bareilly News: भाजपा नेता को पीटा, सीओ के फॉलोअर से की गालीगलौज, इंस्पेक्टर क्राइम निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beaten up, CO's follower abused, Crime Inspector suspended
विज्ञापन
नवाबगंज। थाने में आने वाले फरियादियों व सीओ के फॉलोअर के साथ अभद्र व्यवहार और भाजपा नेता से मारपीट करने के मामले में इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
Trending Videos

नवाबगंज थाने में इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह की तैनाती के बाद से शिकायतों का दौर शुरू हो गया था। खासकर रात में थाने आने वाले फरियादियों के साथ उनके व्यवहार को लेकर शिकायतें ज्यादा थीं। शनिवार रात भी ऐसा ही हुआ। सीओ नवाबगंज के फॉलोअर वीरपाल और भाजपा के बूथ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार थाना आए थे। वह जैसे ही महिला हेल्प डेस्क के पास पहुंचे, इस बीच लोअर और टीशर्ट में कुर्सी पर बैठे जयपाल सिंह इन्हें बुलाकर धमकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सफाई दी, पर नहीं माने इंस्पेक्टर क्राइम
दोनों ने बताया कि उनके एक परिचित थाने में बैठाए गए हैं, उनके बारे में जानकारी लेने आए हैं। इतना सुनते ही जयपाल सिंह ने वीरपाल से गालीगलौज कर दी। वीरपाल ने उन्हें बताया कि वह सीओ के फॉलोअर है तो भी जयपाल सिंह अभद्रता करते रहे। बाद में भाजपा नेता देवेंद्र कुमार को लातों-घूसों से पीटकर हवालात में बंद करने की कोशिश की। थाने में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर कमरे में भेज दिया।
---
एसएसपी बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
वीरपाल और देवेंद्र कुमार ने तुरंत सीओ व एसएसपी से फोन पर शिकायत की। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने इंस्पेक्टर जयपाल सिंह से बुलाकर मामले की जानकारी ली। प्राथमिक जांच को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने जयपाल सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed