सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sub-Inspector Dies of Heart Attack at Bareilly Junction

Bareilly News: बरेली जंक्शन पर हार्ट अटैक से सब इंस्पेक्टर की मौत, मुरादाबाद में थी तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली जंक्शन पर रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक सब इंस्पेक्टर अचानक गश खाकर गिर गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है।

Sub-Inspector Dies of Heart Attack at Bareilly Junction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जंक्शन पर रविवार दोपहर हार्ट अटैक से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जीआरपी ने औपचारिकताओं को पूरा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि बरेली के थाना बारादरी के ग्रीन बैली निवासी 52 वर्षीय शरद कुमार की मुरादाबाद के थाना डिलारी में तैनाती थी। रविवार को वह प्रयागराज से लौटे थे। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वह गश खाकर गिर गए। उनको तुरंत की एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed