{"_id":"69db5d7aac93d155de085a09","slug":"asha-bhosle-was-a-disciple-of-ustad-ghulam-mustafa-khan-and-she-sung-jhumka-gira-re-bareilly-ke-bajara-me-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asha Bhosle: उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, 'झुमका गिरा रे...' गाकर बरेली को दी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asha Bhosle: उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, 'झुमका गिरा रे...' गाकर बरेली को दी नई पहचान
अमर उजाला बरेली/बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके गाए सदाबहार गीत आज भी हर पीढ़ी की जुबान पर रहते हैं। आशा भोसले का बदायूं और बरेली का खास जुड़ाव है। वह सहसवान घराने के उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं। आशा भोसले ने झुमका गिरा रे... गीत गाकर बरेली को नई पहचान दी।
गायिका आशा भोसले
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले ही बदायूं नहीं आईं लेकिन वह सहसवान घराने के उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के शार्गिंदों (शिष्य) में शामिल थीं। बताया जाता है कि आशा भोसले ने उनसे शास्त्रीय संगीत की तालीम ली थी। आशा भोसले ने 'झुमका गिरा रे...' गीत गाकर बरेली शहर को भी नई पहचान दी। यह सदाबहार गीत आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है।
Trending Videos
तीनों पद्म पुरस्कार पाने वाले उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन 2021 में मुंबई में हुआ था। उन्हें 1991 में पदम श्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण मिला था। वर्ष 2021 में 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सहसवान घराने से जुड़े संगीतकारों को अब तक नौ पदम पुरस्कार मिल चुके हैं। दिग्गज शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के शागिर्दों में आशा भोसले के अलावा सोनू निगम, एआर रहमान, लता मंगेशकर, हरिहरन, शान, और गीता दत्त जैसे प्रसिद्ध गायक शामिल हैं। अन्य प्रसिद्ध नाम जसपिंदर नरूला, अलीशा चिनॉय, शिल्पा राव भी उनकी शिष्य परंपरा में शामिल रहे हैं। पद्म भूषण स्वर्गीय उस्ताद निसार हसन खां के पौत्र मुज्तबा हसन खां ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'झुमका गिरा रे...' गाकर बरेली को दी नई पहचान
आशा भोसले का गाया गीत 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाज़ार में', जिसे फिल्म 'मेरा साया' में अभिनेत्री साधना पर फिल्माया गया था। यह गीत आशा भोसले की सुरीली आवाज, भावपूर्ण संगीत और जीवंत माहौल के कारण लोकप्रिय हुआ। भले ही यह गीत 54 साल पुराना है। करीब पांच दशक बाद साल बाद बरेली ने आखिरकार इस प्रतिष्ठित गीत को अपनाते हुए 14 फीट ऊंचा झुमका स्थापित किया है। इस गीत ने बरेली को 'झुमका सिटी' के रूप में नई पहचान दी।
आशा भोसले का गाया गीत 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाज़ार में', जिसे फिल्म 'मेरा साया' में अभिनेत्री साधना पर फिल्माया गया था। यह गीत आशा भोसले की सुरीली आवाज, भावपूर्ण संगीत और जीवंत माहौल के कारण लोकप्रिय हुआ। भले ही यह गीत 54 साल पुराना है। करीब पांच दशक बाद साल बाद बरेली ने आखिरकार इस प्रतिष्ठित गीत को अपनाते हुए 14 फीट ऊंचा झुमका स्थापित किया है। इस गीत ने बरेली को 'झुमका सिटी' के रूप में नई पहचान दी।