{"_id":"69db29c98afa5cedf80af244","slug":"muskan-khan-converted-to-hinduism-and-married-her-lover-in-bareilly-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इश्क में बदला मजहब: बरेली में मुस्कान खान ने अपनाया हिंदू धर्म, प्रेमी से रचाया विवाह, राधा-कृष्ण की हैं भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में बदला मजहब: बरेली में मुस्कान खान ने अपनाया हिंदू धर्म, प्रेमी से रचाया विवाह, राधा-कृष्ण की हैं भक्त
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:42 AM IST
सार
बिजनौर की मुस्कान खान ने इश्क में मजहब की दीवार लांघकर अपने प्रेमी कुनाल से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। दोनों ने बरेली के एक आश्रम में सात फेरे लिए। शादी के बाद मुस्कान ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर कुनाल से शादी की है। वह राधा-कृष्ण की भक्त हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कुनाल ने मुस्कान खान की मांग में भरा सिंदूर
- फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि प्यार की कोई सरहद नहीं होती और न ही कोई धर्म। कुछ ऐसी ही कहानी बिजनौर की मुस्कान खान और बरेली के कुनाल की है, जिन्होंने समाज की बंदिशों को पीछे छोड़ते हुए अपनी नई दुनिया बसा ली है। बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली मुस्कान ने हिंदू धर्म अपनाकर कुणाल से विवाह कर लिया। शहर के एक आश्रम में दोनों ने सात फेरे लिए।
Trending Videos
2 of 5
मुस्कान और कुनाल
- फोटो : अमर उजाला
चार साल पहले हुई थी प्रेम कहानी
मुस्कान और कुणाल के प्यार की कहानी चार साल पहले शुरू हुई थी। अलग-अलग धर्म होने के कारण शादी की राह आसान नहीं थी, लेकिन दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। मुस्कान के मुताबिक, वह लंबे समय से भगवान राधा-कृष्ण की भक्त रही हैं और सनातनी परंपराओं के प्रति उनका झुकाव शुरू से ही था। जब परिवार के लोग नहीं माने तो मुस्कान ने कुनाल के साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रेमी युगल ने हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त्य मुनि आश्रम में गूंजे मंत्र
बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में मुस्कान और कुनाल का विवाह कराया गया। आश्रम के आचार्य पंडित केके शंखधार ने पूरे विधि-विधान के साथ पहले मुस्कान का शुद्धिकरण कराया। मुस्कान के मुताबिक उसने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया और हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुस्कान और कुनाल ने अग्नि के सामने सात फेरे लिए और जन्म-जन्मांतर के साथी बन गए।
4 of 5
मुस्कान और कुनाल
- फोटो : अमर उजाला
'पति के साथ मंदिरों में दर्शन करने जाऊंगी'
अपने प्रेमी कुनाल से शादी करने के बाद मुस्कान बेहद खुश नजर आईं। मुस्कान ने बताया कि उनकी राधा-कृष्ण में बहुत आस्था है। अब वह जल्दी ही मंदिरों का दर्शन करने पति के साथ जाएंगी। कुनाल ने भी जिंदगीभर मुस्कान का साथ देने का वादा किया।
विज्ञापन
5 of 5
पंडित केके शंखधार ने नवदंपती को दिया आशीर्वाद
- फोटो : अमर उजाला
सवा सौ शादियों कराने का दावा
यह शादी कराने वाले पंडित केके शंखधार एक बार फिर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वे अब तक करीब 125 मुस्लिम युवतियों की शादी करा चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।