सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers making repeated rounds of the Supply Office for a gas cylinder before their wedding

Bareilly News: शादी से पहले पूर्ति कार्यालय के फेरे लगा रहे उपभोक्ता, गैस सिलिंडर के लिए लग रही कतार

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में जिन उपभोक्ताओं के घर में शादी है, वे कार्ड लेकर पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी वैवाहिक कार्ड और प्रार्थना पत्र ले रहे हैं, ताकि जरूरत के अनुसार लोगों को समय पर सिलिंडर उपलब्ध हो सकें।

Consumers making repeated rounds of the Supply Office for a gas cylinder before their wedding
जिला पूर्ति कार्यालय में वैवाहिक आयोजन के लिए कार्ड जमा करने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच मैरिज हॉल संचालकों और कैटरर्स ने सिलिंडर की व्यवस्था से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब पूरा दारोमदार आयोजकों पर आ गया है। लिहाजा, शादी से पहले लोग पूर्ति कार्यालय के फेरे लगा रहे हैं। सिलिंडर लेने के लिए शनिवार शाम तक पूर्ति कार्यालय में कतार लगी रही।

Trending Videos


15 से 30 अप्रैल के बीच सर्वाधिक वैवाहिक मुहूर्त हैं। पूर्ति कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक वर और वधू पक्ष के करीब आठ सौ वैवाहिक कार्ड मिल चुके हैं। इसके सापेक्ष तीन सौ लोगों को 12 सौ से ज्यादा कॉमर्शिलय सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। लोगों की सहूलियत के लिए अवकाश के दिन भी कार्यालय खोला जा रहा है। कर्मचारी वैवाहिक कार्ड और प्रार्थना पत्र ले रहे हैं, ताकि जरूरत के अनुसार लोगों को समय पर सिलिंडर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड लेकर आए सीबीगंज निवासी महेंद्र ने बताया कि 29 अप्रैल को बरात आएगी। हॉल बुक है, लेकिन सिलिंडर न मिलने से कैटरर्स तैयार नहीं हो रहे हैं। पांच कॉमर्शियल सिलिंडर चाहिए। हरूनगला के वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी लगन 15 अप्रैल को है। चार सिलिंडर मांगे हैं।

कन्या पक्ष को मिलेगी प्राथमिकता, सत्यापन भी होगा
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, प्राप्त कार्ड में से अब कन्या पक्ष को प्राथमिकता दी जाएगी। इन्हें बरात का स्वागत करना है। फिर वर पक्ष में जिनके यहां लगन है या वधू स्वागत समारोह करेंगे, उन्हें वरीयता दी जाएगी। वर पक्ष में जिनके घर पर कोई समारोह नहीं होगा, उन्हें आखिरी में सिलिंडर दिए जाएंगे। वैवाहिक आयोजनों का सत्यापन भी कराएंगे।

वैवाहिक आयोजन से पांच दिन पूर्व सौंपे प्रार्थना पत्र
शनिवार को कई लोग 12 अप्रैल को ही समारोह का कार्ड लेकर सिलिंडर लेने पहुंचे थे। प्रक्रिया में दो से तीन दिन का वक्त लगता है। इस वजह से सिलिंडर उपलब्ध कराने में असमर्थता जता दी गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वैवाहिक समारोह से पांच दिन पूर्व ही कार्ड कार्यालय में सौंप दें, ताकि गैस एजेंसी और पेट्रोलियम कंपनी को नियमानुसार कॉमर्शिलिय सिलिंडर जारी करने के लिए पत्र जारी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed