Budaun News: बिसौली-सहसवान मार्ग पर पिकअप वाहन बना आग का गोला, चालक बाल-बाल बचा
बदायूं के उद्यैती इलाके में बिसौली-सहसवान मार्ग पर शनिवार रात एक पिकअप वाहन में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और तुरुंत केबिन से बाहर निकल आया।
विस्तार
बदायूं के उद्यैती इलाके में बिसौली-सहसवान मार्ग पर शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन आग का गोला बन गया। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत वाहन से उतरकर बाहर आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, उघैती थाना क्षेत्र के राज बरौलिया गांव के पास सहसवान-बिसौली रोड पर तेज रफ्तार से जा रहा पिकअप वाहन में अचानक धुआं उठने लगा। वाहन चालक इब्ने हसन ने जैसे ही केबिन से धुआं निकलता देखा, उसने बिना देर किए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और वाहन से नीचे उतर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण आग भी तेजी से फैल गई और कुछ ही क्षणों में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। आग की भयावह लपटों को देख राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.