{"_id":"69db8ccc0830e07bc204a9b5","slug":"3-57-lakh-voters-excluded-from-electoral-rolls-in-budaun-district-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SIR: बदायूं जिले में 3.57 लाख मतदाता घटे, अब राजनीतिक दलों को बनानी होगी नई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: बदायूं जिले में 3.57 लाख मतदाता घटे, अब राजनीतिक दलों को बनानी होगी नई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं जिले में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3.57 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। इस बड़ी कमी का सीधा असर विधानसभा सीटों के भविष्य के चुनाव परिणामों पर पड़ना तय माना जा रहा है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। वर्ष 2022 की तुलना में अब जिले में 3,57,569 मतदाता कम हो गए हैं। जहां पहले कुल मतदाताओं की संख्या 23,85,897 थी, वहीं अब घटकर 20,28,328 रह गई है। मतदाताओं की इस भारी कमी ने जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। ऐसे में आगामी चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों को नई रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा।
Trending Videos
जिले में वर्ष 2022 के वर्ष 2022 के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो कई सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम था। बदायूं सदर सीट पर भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता ने सपा के हाजी रईस को मात्र 11,437 वोटों से हराया था। शेखूपुर में सपा के हिमांशु यादव ने भाजपा के धर्मेंद्र शाक्य को 5,670 वोटों से मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली सीट पर तो मुकाबला और भी कांटे का रहा, जहां सपा के आशुतोष मौर्य ने भाजपा के कुशाग्र सागर को केवल 1,586 वोटों से हराया था। ऐसे में मतदाताओं की संख्या में आई इस बड़ी कमी का सीधा असर इन सीटों के भविष्य के चुनाव परिणामों पर पड़ना तय माना जा रहा है। लिंगानुपात के आंकड़ों में भी बदलाव देखने को मिला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मतदाता सूची में इस तरह के बड़े बदलाव से बूथ स्तर की रणनीति पूरी तरह प्रभावित होगी। जिन क्षेत्रों में पहले किसी दल का मजबूत वोट बैंक माना जाता था, वहां अब समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को पुराने आंकड़ों के भरोसे नहीं रहना होगा, बल्कि नए मतदाताओं के आधार पर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी।
वर्ष 2022 में जिले में कुल 23 लाख 85 हजार 897 मतदाता
- बिसौली विधानसभा क्षेत्रों में 225176 पुरुष और 195351 महिलाएं
- सहसवान विधानसभा क्षेत्रों में 227675 पुरुष और 198159 महिलाएं
- बिल्सी विधानसभा क्षेत्रों में 191722 पुरुष और 163072 महिलाएं
- बदायूं विधानसभा क्षेत्रों में 200173 पुरुष और 175181 महिलाएं
- शेखूपुर विधानसभा क्षेत्रों में 215417 पुरुष और 187276 महिलाएं
- दातागंज विधानसभा क्षेत्रों में 221115 पुरुष और 185433 महिलाएं
- बिसौली विधानसभा क्षेत्र में 197298 पुरुष और 161090 महिलाएं
- सहसवान विधानसभा क्षेत्र में 201027 पुरुष और 162838 महिलाएं
- बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में 165629 पुरुष और 134459 महिलाएं
- बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 170568 पुरुष और 142130 महिलाएं
- शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में 194203 पुरुष और 156348 महिलाएं
- दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 195244 पुरुष और 147428 महिलाएं
वर्ष 2022
- कुल मतदाता : 2385897
- पुरुष : 1281278
- महिलाएं : 1104472
- थर्ड जेंडर : 147
- कुल मतदाता : 2028328
- पुरुष : 1123969
- महिलाएं : 904293
- थर्ड जेंडर : 66
वर्ष 2022 में जिले में 147 थर्ड जेंडर
- बिसौली विधानसभा क्षेत्र में 53
- दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 30
- सहसवान विधानसभा क्षेत्र में 22
- बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में 18
- बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 16
- शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में 8
- बिसौली विधानसभा क्षेत्र में 24
- दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 13
- सहसवान विधानसभा क्षेत्र में 13
- बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में 6
- बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 4
- शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में 6