सब्सक्राइब करें

UP: 'दीदी चीखी तो जीजू बोले- ब्रेकर था और फिर कट गया कॉल', कार में जिंदा जली प्रिया की मौत पर सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 01:39 PM IST
सार

बदायूं के उसहैत इलाके में शुक्रवार की रात लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे दंपती की चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में प्रिया भारद्वाज की जलकर मौत हो गई, जबकि उनके पति अर्पित भारद्वाज झुलस गए। मायके वालों ने प्रिया की मौत पर सवाल उठाए हैं। मृतका की बहन ने बताया कि घटना से करीब ढाई घंटे पहले प्रिया ने फोन पर उनसे बात की थी। 

विज्ञापन
Family Raises Questions Over Priya Death After She Burned Alive in a Car in Budaun
प्रिया की बहन और मां (बायें), मृतका का फाइल फोटो (दायें) - फोटो : संवाद

बदायूं के उसहैत इलाके में शुक्रवार रात कार हादसे में जान गंवाने प्रिया भारद्वाज की मौत पर उसके मायकेवालों ने सवाल उठाए हैं। मृतका की बहन ने बताया कि हादसे से ढाई घंटे पहले उनकी प्रिया से फोन पर बात हुई थी। तब वह शाहजहांपुर पहुंची थी। इसके दो मिनट बाद फिर कॉल आया तो उन्होंने प्रिया के चीखने की आवाज सुनी और तुरंत कॉल कट गया। फिर रात में डेढ़ बजे सूचना मिली कि कार में आग लगने से प्रिया की मौत हो गई है। जबकि उसके पति अर्पित भारद्वाज झुलस गए हैं। मायकेवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया लेकिन इतना जरूर कहा कि घटना की सच्चाई सामने आए और उन्हें न्याय मिले।

Trending Videos
Family Raises Questions Over Priya Death After She Burned Alive in a Car in Budaun
प्रिया की बहन और मां - फोटो : संवाद

प्रिया का मायका गांव बल्लीपुर जिला लखीमपुर खीरी का है। शनिवार को मोर्चरी पहुंची उसकी बहन सोनम ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे उनकी प्रिया से बात हुई थी। प्रिया ने बताया था कि शाहजहांपुर पहुंची है। अभी-अभी हम दोनों ने खाना खाया है। फिर दो मिनट बाद कॉल आया तो दीदी के चीखने की आवाज आई। पीछे से जीजा ने कहा कि ब्रेकर पड़ गया था। इसके बाद देर रात फोन आया तो बताया कि बहन की मौत हो गई है। जीजा झुलस गए हैं। सोनम ने कहा कि जब वह तीन मंजिल से उतरकर नीचे आ सकती है तो आग लगने पर कार से क्यों नहीं निकल सकी।मृतका के परिजनों ने यह भी कहा कि इन दोनों में पहले मारपीट भी होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Family Raises Questions Over Priya Death After She Burned Alive in a Car in Budaun
अस्पताल में भर्ती अर्पित - फोटो : संवाद
ढाई साल पहले हुई थी दोनों की शादी
सोमन ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रिया की शादी हुई थी। एक डेढ़ साल की बेटी है, जो दो दिन से दादा-दादी के पास है। सोनम ने बताया कि प्रिया लखनऊ में ऑपरेशन कराकर लौट रही थी। परिवार का कहना है कि उनको न्याय मिले बस और कोई आरोप नहीं है। सोनम ने कहा कि बहन ने बताया था कि वह अलग कमरा लेकर रहेगी, नहीं तो किसी दिन डिप्रेशन में चली जाएगी। 
Family Raises Questions Over Priya Death After She Burned Alive in a Car in Budaun
कार में लगी आग - फोटो : संवाद
अर्पित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तो प्रिया थी एएनएम
पति-पत्नी दोनों स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। अर्पित भारद्वाज जहां कादरचौक सीचएसी में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर है, तो वहीं प्रिया भमौरा जिला बरेली में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। इन दोनों ने अभी कुछ दिन पहले ही बदायूं शहर में एक मकान भी खरीदा था।  
विज्ञापन
Family Raises Questions Over Priya Death After She Burned Alive in a Car in Budaun
पति के साथ प्रिया भारद्वाज (फाइल) - फोटो : संवाद
लखनऊ में प्रिया का हुआ था पथरी का ऑपरेशन
मृतका प्रिया का बीते चार दिन पहले लखनऊ के एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराया था। चार दिन से यह दंपती वहीं था। इसके बाद शुक्रवार रात पति, पत्नी कार से लौट रहे थे। इनकी डेढ़ साल की बेटी अर्पित के माता-पिता के पास थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed