सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Breaking the seal of the bank, they took over Hello Cafe & Bar and the flat.

Bareilly News: बैंक की सील तोड़कर हैलो कैफे एंड बार और फ्लैट पर किया कब्जा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Breaking the seal of the bank, they took over Hello Cafe & Bar and the flat.
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके में बैंक के पक्ष में बंधक और सील रेस्टोरेंट बार और फ्लैट पर जबरन कब्जा कर लिया गया। दोनों मामलों में एक ही शातिर शख्स और उसके साथियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

बैंक आफ बड़ौदा के प्राधिकृत अधिकारी ने बताया कि सरफेसी अधिनियम के तहत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के आदेश पर नौ मार्च को तहसीलदार और रुहेलखंड चौकी पुलिस ने हरूनगला स्थित हैलो कैफे एवं बार पर बैंक को कब्जा दिलाया गया था। संपत्ति को सील कर बैंक ने अपने कब्जे में ले लिया था। एक अप्रैल को रजत अग्रवाल ने साथियों संग मिलकर बंधक संपत्ति का ताला तोड़ दिया और उसमें दोबारा बार चलाने लगे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियो को पीटकर भगा दिया। वसूली एजेंसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वसूली अभिकर्ता मौके पर पहुंचे तो रजत अग्रवाल और उसके साथियों ने अभद्रता की। बैंक की तरफ से संपत्ति की नीलामी की जानी है। इसलिए पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed