सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Carcass of cattle found in Nandishala, video goes viral

Bareilly News: नंदीशाला में गोवंश का मिला शव, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Carcass of cattle found in Nandishala, video goes viral
विज्ञापन
मीरगंज। ग्राम पंचायत तिलमास स्थित नंदीशाला में एक गोवंश का शव पड़ा मिला। ग्रामीण गोवंश की भूख से मौत का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया और आनन-फानन में केयरटेकर व ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से ले जाकर दफना दिया।
Trending Videos

ग्रामीणों का आरोप है कि नंदीशाला में गोवंशों की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृत गोवंश के शरीर पर किसी भी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं थे, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत भूख या बीमारी के कारण हुई है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि गोवंश पर अन्य पशुओं ने हमला किया होगा, लेकिन इस दावे की पुष्टि के लिए कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नंदी शाला की व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। गोवंशों के लिए नियमित रूप से चारा, पानी व चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में पर्याप्त चारे का अभाव
तिलमास निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि नंदी शाला में लंबे समय से चारे की समस्या बनी हुई है। यहां न तो पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही भूसे की समुचित व्यवस्था है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोवंश भूख से तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर अरविंद कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा किया। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
--------
जांच के आधार पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed