सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Check the train status before traveling; blocks will cause inconvenience throughout the month.

Bareilly News: ट्रेन की स्थिति जांच कर ही करें यात्रा, पूरे माह परेशानी का सबब बनेंगे ब्लॉक

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Check the train status before traveling; blocks will cause inconvenience throughout the month.
विज्ञापन
बरेली। पहले से चल रहे मेजर और मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। अब प्रतापगढ़-जंघई व कटिहार-सोनैली रेलखंड में भी ब्लॉक लिए जाएंगे। पूरे जून माह ट्रेनों के निरस्तीकरण, डायवर्जन और री-शेड्यूलिंग का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में बेहतर होगा कि ट्रेन की स्थिति जांच कर ही यात्रा पर निकलें। रेलवे ने भी अपील की है कि टोल फ्री नंबर 139 और वन रेल एप के जरिये यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की सही स्थिति को जांच लें।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लखनऊ मंडल के मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई रेलखंड पर दोहरीकरण और इंटर लॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक के चलते चार ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। 23 से 27 जून तक 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस फाफामऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते और 28 से 30 जून तक प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 से 26 जून तक 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, फाफामऊ, जंघई के रास्ते और 27 से 29 जून तक 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इन गाड़ियों का भी बदला गया मार्ग
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल पर स्थित कटिहार-सोनैली और कटिहार-कुरेठा रेलखंड पर दोहरीकरण के कमीशनिंग और इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण 16 व 19 जून को 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस, 16 जून को 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुकुरिया, सालमारी, डंडखोरा, कटिहार के रास्ते चलाई जा रही है। 17 और 18 जून को 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस मुकुरिया, सालमारी, डंडखोरा, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी। 17 जून को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 20504 राजधानी एक्सप्रेस और 20506 राजधानी एक्सप्रेस कटिहार, मनियां, कुमेदपुर, मुकुरिया के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed