{"_id":"6a6d0f68b1dac096420ac395","slug":"civilization-is-a-heritage-spanning-centuries-social-unity-is-indias-strength-bareilly-news-c-4-bly1015-936924-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सदियों की धरोहर है सभ्यता, सामाजिक एकजुटता भारत की शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सदियों की धरोहर है सभ्यता, सामाजिक एकजुटता भारत की शक्ति
Sat, 01 Aug 2026 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोटरी क्लब बरेली का 75वां अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार को जंक्शन रोड स्थित होटल में हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल विशंभर दयाल (वीएसएम) ने क्लब के सेवा कार्यों को सराहते हुए आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सेना से जुड़े अनुभव साझा किए।
कहा कि, भारत को भी ईरान की तरह टोपोग्राफी (प्राकृतिक धरोहर) सहेजकर उसका रणनीति प्रयोग करना चाहिए। सरकार आएगी और चली जाएगी। विचारधारा बदलेगी, लेकिन सामाजिक एकजुटता है तो बाहरी ताकतें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं। सभ्यताएं सदियों की धरोहर होती हैं। अनेकता में एकता के साथ सामाजिक एकजुटता ही भारत की शक्ति है। प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखना चाहिए। अगर खाड़ी देश में युद्ध है तो शांति की पहल करनी चाहिए। दुनिया में अराजकता है तो भारत को अपनी पहचान बनाने का मौका है। कारगिल युद्ध के बाद दुनिया मानती है कि भारत का सैनिक कुछ भी कर सकता है।
कार्यक्रम संचालन चीफ क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान ने किया। इससे पूर्व रोटरी इंटरनेशनल की वार्षिक थीम क्रिएट लास्टिंग इंपैक्ट अपनाते हुए क्लब के अध्यक्ष राहुल जायसवाल, सचिव अनुज जायसवाल और कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने पदभार संभाला। अध्यक्ष ने लक्ष्य साझा करते हुए समाज में दूरगामी और सकारात्मक कार्य की बात कही। हाल ही क्लब की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। यहां पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, शेखर यादव, सीएस अंकित अग्रवाल, विनय कृष्ण समेत अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।