सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cold weather continues in Bareilly and minimum temperature dropped

Weather Update: बरेली में सर्दी का सितम बरकरार... धूप बेअसर; न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से गलन बढ़ी

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Dec 2025 10:16 AM IST
सार

बरेली समेत पूरा रुहेलखंड क्षेत्र भीषण ठंड की चपेट में है। सर्द हवा कंपकंपी छुड़ा रही हैं। रविवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से गलन और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
cold weather continues in Bareilly and minimum temperature dropped
शनिवार को दिनभर छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक सर्द हवा कंपकंपी छुड़ा रही है। बरेली शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हुई है। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रविवार को बरेली मंडल में कोहरे का ऑरेंज और सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया है।

Trending Videos


शनिवार को दिनभर नहीं निकली धूप 
तीन दिन से धूप निकलने का इंतजार कर रहे शहरवासियों का सामना शनिवार को कोहरे से हुआ। बर्फीली हवा नश्तर सी चुभन का अहसास कराती रही। दिन में भी शहर में जगह-जगह अलाव जलते दिखे। बाजार में गर्म कपड़ों, हीटर, गीजर की खरीदारी होती रही। रविवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकलने का अनुमान है। दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद से ही लगातार बरेली प्रदेश के शीर्ष पांच सर्वाधिक ठंडे जिलों की सूची में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन में दूसरी बार प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा जिला बरेली रहा। सुबह घने कोहरे के साथ हुई। तेज हवा चलने पर कोहरा छंटा पर ऊपर मंडरा रही धुंध की पर्त से सूरज के दर्शन नहीं हुए। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दृश्यता शून्य से 50 मीटर तक दर्ज हुई। शाम ढलते ही बाजार में दुकानों के शटर गिरने लगे।  दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह बाधित रहा। 

बंगलूरू की उड़ान निरस्त, दो दिन में एक हजार यात्री हुए परेशान
कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। दृश्यता कम होने से शनिवार को बरेली-बंगलूरू और बंगलूरू-बरेली की उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इससे पहले 16 और 19 दिसंबर को मुंबई-बरेली और बरेली-मुंबई की उड़ानों को रद्द करना पड़ा था। 12 दिसंबर को बंगलूरू-बरेली की उड़ान को दिल्ली डायवर्ट करने के साथ बरेली-बंगलूरू की उड़ान को रद्द किया गया था। पांच दिसंबर को भी मुंबई की उड़ानों को रद्द किया गया था। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं और मुंबई की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।

इस माह अब तक एराइवल और डिपार्चर 10 उड़ानों को निरस्त किया जा चुका है। सिर्फ शुक्रवार और शनिवार को उड़ानें निरस्त होने से ही एक हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। सिविल एन्क्लेव के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि कोहरे के कारण उड़ानों को रद्द किया गया है। रविवार की उड़ान को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिए सिविल एन्क्लेव और इंडिगो एयरलाइंस की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों का किराया लौटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed