फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow dung flows through drains in Bareilly Bankhana

Bareilly News: बानखाना में 24 हजार की आबादी पर सिर्फ 20 सफाई कर्मचारी, नालियों में बह रहा गोबर

Sun, 10 May 2026 05:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 10 May 2026 05:39 PM IST
सार

बरेली नगर निगम के वार्ड 52 बानखाना में डेयरियों का गोबर नालियों में बह रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोग कई बार निगम से शिकायत कर चुके हैं, पर समाधान नहीं हुआ। पार्षद शमीम अहमद ने भी समस्या स्वीकार कर निगम में शिकायत की बात कही।

विज्ञापन
Cow dung flows through drains in Bareilly Bankhana
संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली नगर निगम के 24 हजार की आबादी वाले बानखाना (वार्ड-52) के लोग दुश्वारियों से जूझ रहे हैं। यहां करीब 300 डेयरी संचालित हो रही हैं। इनके संचालक गोबर को नालियों में ही बहा देते हैं। वार्ड में सिर्फ 20 सफाई कर्मचारी हैं। इस वजह से सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती। स्वास्थ्य विभाग की टीम डेयरी संचालकों का चालान करके खानापूरी कर देती है, मगर गोबर को नालियों में बहाने पर रोक नहीं लग पा रही।

विज्ञापन


रविवार को बानखाना में अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि श्रीनाथ पुरम कॉलोनी में बारिश के समय जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कॉलोनी में बंदरों की समस्या सबसे ज्यादा है। लोगों का घर से निकलना दूभर है। कई लोगों को ये बंदर घायल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


अनिल कुमार अग्रवाल ने नैनीताल रोड पर चल रहे सीएम ग्रिड योजना के काम पर सवाल उठाए। कहा कि बीडीए से नक्शा स्वीकृत होने के बाद भी कई लोगों की दुकानों व मकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। बताया कि डीडीपुरम में इसी योजना के तहत कार्य के दौरान फुटपाथ को बहुत चौड़ा बनाया गया है। इससे वाहनों को निकालने में दिक्कतें आती हैं। ऐसा भी अगर यहां किया गया तो दिनभर जाम की स्थिति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर हो चुके हैं बिजली के खंभे 
अशोक कुमार सक्सेना ने बताया कि वार्ड में बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं। कई तो टूटने की कगार पर हैं। इसके बाद भी विद्युत निगम ध्यान नहीं दे रहा। बताया कि वार्ड की सीवर लाइन की सफाई समय-समय पर होनी चाहिए। अवधेश कुमार सक्सेना ने बताया कि वार्ड की कई कॉलोनियों के लोगों ने बंदरों व कुत्तों को भगाने के लिए गार्ड रखे हैं। कई लोग लंगूर पाल रहे हैं, मगर कोई खास फायदा हुआ नहीं।

जलभराव भी समस्या
ओम प्रकाश ने बताया कि वार्ड में सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती न होने से मोहल्ले में सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है। इसी वजह से नालियों में गंदगी रहती है। महेंश चंद्र शुक्ला ने बताया कि बारिश के दौरान वार्ड में कई जगह जलभराव की स्थिति रहती है। पानी भरने से आवागमन भी दूभर हो जाता है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है।

राजीव पांडे ने कहा कि वार्ड में बने नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। नाले को पूरी तरह से कवर कराने की जरूरत है। इसके बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा। 

पार्षद शमीम अहमद ने कहा कि 15वें वित्त से वार्ड के विकास के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। जो काम अधूरे रह गए हैं उन्हें भी जल्द कराया जाएगा। डेयरी की समस्या को लेकर फिर से शिकायत निगम से की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed