{"_id":"6a31aaec173d645f7301919e","slug":"date-for-the-first-phase-not-extended-applications-for-the-second-phase-open-until-june-30-bareilly-news-c-4-bly1053-906732-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रथम चरण की तिथि नहीं बढ़ी, द्वितीय चरण के आवेदन 30 जून तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रथम चरण की तिथि नहीं बढ़ी, द्वितीय चरण के आवेदन 30 जून तक
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण को विस्तार नहीं मिला है। अब दूसरे चरण में 400 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करके विद्यार्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। दूसरे सत्र में प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून है। बता दें कि प्रथम चरण में पंजीकरण शुल्क मात्र 150 रुपये प्रति विद्यार्थी था।
विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम चरण में प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून थी। मंगलवार को भी इसमें कोई विस्तार नहीं दिया गया। इस चरण में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 16 से 30 जून तक काउंसलिंग करानी होगी।
द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीकरण कराने के लिए 30 जून तक का अवसर दिया गया है। महाविद्यालय को प्रथम चरण में वंचित और द्वितीय चरण के तहत पंजीकृत छात्रों की ऑनलाइन मेरिट तैयार कर नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर मेरिट के अनुसार प्रवेश करने होंगे। कुलसचिव महेंद्र कुमार के अनुसार, दूसरे चरण की काउंसलिंग का अवसर एक से आठ जुलाई तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन कम होने के बावजूद नियमावली से होगा प्रवेश
बरेली। आंवला स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रथम चरण में 680 सीटों पर 607 आवेदन आए हैं। महाविद्यालय में स्नातक में बीएससी (जेडबीसी), बीएससी (पीसीएम) व बीए के कोर्स संचालित हैं। बीए में 540 सीटों के सापेक्ष 441 आवेदन, बीएससी (जेडबीसी) में 80 सीटों के सापेक्ष 134 आवेदन, बीएससी (पीसीएम) में 80 सीटों के सापेक्ष मात्र 34 आवेदन आए हैं। प्रवेश प्रभारी डॉ. विचित्र कुमार ने बताया कि भले ही कई पाठ्यक्रमों में कम आवेदन आए हैं, मगर प्रवेश मेरिट से ही होंगे। जिन प्रवेशार्थियों की पढ़ाई में गैप रहा है उनके मेरिट में प्रतिशत कटेंगे। प्रवेश प्रभारी ने बताया कि बीए में आवेदन करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी भी विज्ञान वर्ग के हैं। अब तक तीन सौ फॉर्म का सत्यापन हो चुका है। बाकी का भी जल्द हो जाएगा। काउंसलिग महाविद्यालय में 18 जून से की जा सकती है। संवाद