सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhaurahara, Nighasan and Palia suffered the most due to severe floods

भीषण बाढ़ से सबसे ज्यादा धौरहरा, निघासन और पलिया में हुई तबाही

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dhaurahara, Nighasan and Palia suffered the most due to severe floods
बेमौसम बारिश में बर्बाद हुई धान की फसल समेटता किसान।
विज्ञापन
399 गांव, साढ़े तीन लाख आबादी प्रभावित, 21 हजार लाख की फसलें हुईं चौपट
Trending Videos

बाढ़ में फंसकर 16 लोगों की हो चुकी है मौत, आठ लोग अब भी चल रहे हैं लापता
लखीमपुर खीरी। एक सप्ताह पहले बारिश और उसके बाद नदियां उफनाने से आई बाढ़ ने सबसे ज्यादा धौरहरा तहसील में तबाही मचाई है। वहां अब तक जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। यहां 141 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन गांवों की 109350 आबादी प्रभावित हुई है, जबकि पलिया और निघासन क्षेत्र में भी बाढ़ ने यहां के लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। अब तके जिले भर में बाढ़ से कुल 399 गांवों पर बाढ़ का असर पड़ा है।
जिले में शारदा और घाघरा नदियों के उफनाने से पलिया निघासन और धौरहरा तहसीलें ज्यादा प्रभावित हुई हैं। लखीमपुर और गोला तहसील क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पलिया में शारदा के साथ सुहेली भी किसानों की बर्बादी का कारण बनी तो निघासन तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र में मोहाना और कर्णाली ने भी जनजीवन प्रभावित किया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा छह मौतें धौरहरा तहसील में हुई हैं। यहां के छह लोग अब भी लापता हैं। निघासन में चार, लखीमपुर में तीन, पलिया में दो और गोला में एक मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed