सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   drains are choked locals struggle with waterlogging during the rainy season in bareilly

Bareilly News: विश्वनाथपुरम के नाले चोक, बरसात में जलभराव में जूझते हैं लोग, पार्क भी बदहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 17 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली नगर निगम के वार्ड 12 सिठौरा की विश्वनाथपुरम कॉलोनी में रविवार को अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने जलभराव, गंदगी समेत तमाम समस्याओं को गिनाया। कहा कि बड़े नाले की सफाई न होने के कारण यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है।  

drains are choked locals struggle with waterlogging during the rainy season in bareilly
संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में बदायूं रोड के किनारे स्थित विश्वनाथपुरम कॉलोनी के नाले चोक हैं। यहां के निवासी हर बरसात में जलभराव से परेशान होते हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड में नाले-नालियों की सफाई नहीं होती। सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने से वार्ड में गंदगी पसरी रहती है। अमर उजाला की ओर से रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने ये समस्याएं गिनाईं।





करीब 20 हजार की आबादी वाले नगर निगम के वार्ड 12 सिठौरा में विश्वनाथपुरम, विकासपुरम, गंगानगर, शांति बिहार आदि कॉलोनियां व मोहल्ले आते हैं। विश्वनाथपुरम कॉलोनी निवासी पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि बरसात से पहले बदायूं रोड पर बने नाले की सफाई के लिए हर साल लाखों रुपये का टेंडर किया जाता है, लेकिन सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। बड़े नाले की सफाई न होने के कारण यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। मोहल्ले में सीवर लाइन नहीं है, पार्षद से कई बार कहा जा चुका है। अगर सीवर लाइन पड़ जाए तो लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त से की शिकायत, समाधान नहीं हुआ 
गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। पर्वतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मिलकर मामले की शिकायत की थी, पर कोई समाधान नहीं निकला। दिनेश कुमार सक्सेना ने बताया कि वार्ड में कुत्तों को आतंक है।

जलभराव से लोग होते हैं परेशान 
मनोज कुमार जोशी ने बताया कि ठेकेदार ने कॉलोनी के अंदर आधी रोड ऊंची बनी दी है। करीब 100 मीटर हिस्सा नहीं बनने से वहां जलभराव रहता है। स्कूली बच्चों व पैदल गुजरने वालों को परेशानी होती है। कई जगह रोड इतनी ऊंची बना दी है कि मकान नीचे हो गए हैं। निगम को पुरानी रोड को खोदकर उसी ऊंचाई पर नई सड़क बनानी चाहिए। लीला उपाध्याय ने बताया कि वैष्णो देवी मंदिर के सामने रोड पूरी तरह खराब है। कई बार पार्षद से कहा जा चुका है पर कोई समाधान नहीं निकला। संवाद के दौरान जौहार सिंह रौतेला, नरेंद्र सिंह नेगी, कुशल सिंह राणा, राम बाबू पाठक, गिरीश चंद्र पांडेय, राजीव गुप्ता, मनोज जोशी, मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

स्थानीय निवासियों ने गिनाईं समस्याएं
पार्क की स्थिति बदहाल है। बच्चे वहां खेलने नहीं जा सकते। पार्क की सफाई होनी चाहिए और ओपन जिम बनना चाहिए। - योगेश सिंह
कॉलोनी की कई लाइटें खराब हैं, लेकिन इन्हें देखने वाला कोई नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। - प्रदीप मिश्रा
वार्ड की सड़क को बहुत ऊंचा नहीं बनाना चाहिए था। इससे लोगों के घर नीचे हो गए हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। - भुवन सिंह जोशी

पार्षद बोले- लगातार करा रहे काम
पार्षद चंद्रपाल आर्य ने बताया कि वार्ड के विकास के लिए लगातार काम कराए जा रहे हैं। 22 कार्य निगम से कराए गए हैं। विधायक निधि से 18 सड़कें बनवाई गई हैं। आठ कार्यों की फाइल लगी हुई है। ये कार्य भी जल्द कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed