सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Smugglers Arrested 13 kg of Opium Seized in Bareilly

Bareilly News: झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार, 13 किलो अफीम बरामद; उत्तराखंड में करते थे सप्लाई

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 17 May 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने शुक्रवार देर रात संयुक्त कार्रवाई में 13 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी विशाल कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। 

Two Smugglers Arrested 13 kg of Opium Seized in Bareilly
आरोपियों से बरामद हुई 13 किलो अफीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में देवरनिया थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। गिरफ्तारी नैनीताल हाईवे स्थित बिचपुरी के पास से शुक्रवार देर रात की गई।



देवरनिया थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी और एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी विशाल कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। विशाल झारखंड के चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरिसाखी गांव का निवासी है। जबकि अजय भी चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी है। दोनों तस्करों को नैनीताल हाईवे पर बिचपुरी के पास से पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से कर रहे थे तस्करी 
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से सात किलोग्राम और अजय कुमार के पास से छह किलोग्राम अफीम मिली। कुल 13 किलोग्राम अफीम के साथ उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। वे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे।

शौक पूरा करने के लिए करते थे धंधा 
देवरनिया थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों तस्करों ने बताया कि आर्थिक तंगी दूर करने और शौक पूरे करने के लिए यह धंधा करते थे। वे झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पहले कई बार तस्करी कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed