{"_id":"69b9f62c5e6af6b6c8046c88","slug":"due-to-the-shortage-of-cylinders-the-price-of-induction-stove-has-increased-bareilly-news-c-4-bly1053-845526-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिलिंडर की तंगहाली से इंडक्शन के दाम में अंगीठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिलिंडर की तंगहाली से इंडक्शन के दाम में अंगीठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने और घरेलू सिलिंडरों के प्रयोग पर कार्रवाई की जद में आने की आशंका पर अब कई फास्ट फूड विक्रेता, रेस्त्रां और होटल कारोबारी अंगीठियां बनवा रहे हैं। इस कारण अंगीठियां इंडक्शन चूल्हे की कीमत पर बिक रही हैं
बांस मंडी और साहूकारा गोपीनाथ कॉलेज के आसपास अंगीठी बनाने वालों और विक्रेताओं की दुकानें हैं। जो लोहे के ड्रमों और बाल्टियों से बनी अंगीठी बेचते हैं। सिलिंडरों की तंगी से पहले अंगीठी की कीमत आकार के आधार पर छह सौ से एक हजार रुपये तक थी। भाव अब एक हजार से 24 सौ रुपये तक पहुंच गई है।
कोयला प्रति किलो 10 से 20 रुपया, जलौनी लकड़ी करीब दस रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। यहां अंगीठी खरीदने पहुंचे चाय विक्रेता सूरज के मुताबिक एलपीजी छुटकू सिलिंडर भरवाने के लिए प्रतिकिलो डेढ़ से दो सौ रुपये मांग रहे हैं।
सेटेलाइट पर मैगी और अंडा बेचने वाले अमन भी अंगीठी का ऑर्डर देने पहुंचे थे। बताया कि पूर्व में भरा सिलिंडर खत्म होने के बाद इसी का प्रयोग करेंगे। अंगीठी बनाने वाले अख्तर हुसैन के मुताबिक सिलिंडर की तंगी से पहले 80 से सौ रुपये प्रति किलो बिक रही अंगीठी अब डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो हो गई है। साहू गोपीनाथ मोड़ पर अंगीठी विक्रेता इमरान के मुताबिक जब कारखाना से महंगी खरीदेंगे तो उसी अनुसार कीमत बढ़ाकर ही बेचेंगे तभी बचत होगी। बताया कि हलवाई, रेस्त्रां और कुछ होटल वालों ने अंगीठी के ऑर्डर दिए हैं।
-- -
एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग का थम रहा सिलसिला
बरेली। एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग कराने वालों की तादाद अब कम होने लगी है। दो दिन पूर्व रोजाना करीब 50-60 हजार से ज्यादा बुकिंग मंगलवार को 40 हजार पर थमी। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक सिलिंडर की तंगी की आशंका के चलते लोगों ने तेजी से बुकिंग शुरू कर दी थी, इससे बुकिंग बढ़ी और इसके सापेक्ष डिलीवरी में भी एजेंसियों को परेशानी हुई। बताया कि 15 मार्च तक बुकिंग के सापेक्ष एजेंसियों ने सिलिंडर घर पहुंचा दिए हैं। अब जो कतार है, उनमें कई केवाईसी और फोन अपडेट कराने वाले ही हैं। स्थिति नियंत्रण में है। ब्यूरो
--
पीएनजी उपभोक्ता को सरेंडर करने होंगे एलपीजी कनेक्शन, मिलान शुरू
बरेली। जिन घरों में पीएनजी लाइन समेत एलपीजी सिलिंडर के कनेक्शन हैं, ऐसे उपभोक्ताओं का चिन्हांकन पेट्रोलियम कंपनियों ने शुरू कर दिया है। जिनके घरों में दोनों सुविधा मिलेगी उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा। उपभोक्ता खुद भी सरेंडर का आवेदन कर सकते हैं।जिला पूर्ति विभाग के अनुसार निर्देशानुसार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तेल कंपनियों के माध्यम से पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन धारकों के डेटाबेस का मिलान शुरू हो गया है। बता दें कि बरेली में पीएनजी के 51 हजार कनेक्शन हैं। इसमें करीब 95 फीसदी घरों में एलपीजी कनेक्शन भी हैं। जिन्हें कनेक्शन सरेंडर करना होगा। ब्यूरो
Trending Videos