सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer leaders protested against making Ajay Mishra Teni as candidate from kheri seats

लोकसभा चुनाव: खीरी से अजय मिश्र टेनी को फिर टिकट, किसान नेताओं ने किया विरोध, कहा- भाजपा ने दिल दुखाया

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर विरोध जताया। पंढेर ने कहा कि भाजपा ने अजय मिश्र को दोबारा टिकट देकर किसानों और मजदूरों का दिल दुखाया है। 

Farmer leaders protested against making Ajay Mishra Teni as candidate from kheri seats
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया टेनी को टिकट दिए जाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

भाजपा ने तमाम कयासों को दरकिनार कर खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। शनिवार शाम को उनके टिकट का एलान होने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। किसान नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसा कर भाजपा ने किसानों और मजदूरों का दिल दुखाया है।  

विज्ञापन
loader
Trending Videos


भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा है कि इससे मन बहुत दुखी हुआ है। अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष पर तिकुनिया हिंसा का केस चल रहा है। किसानों की शहादत होने को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे में अजय मिश्र को लखीमपुर खीरी से टिकट नहीं देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरवन सिंह पंढेर ने जारी किया वीडियो 
पंजाब के अमृतसर के रहने वाले और किसान आंदोलन को धार देने वाले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर विरोध जताया। पंढेर ने कहा कि भाजपा ने अजय मिश्र को दोबारा टिकट देकर किसानों और मजदूरों का दिल दुखाया है। 

BJP First List: भाजपा की पहली सूची में पीलीभीत नहीं... वरुण गांधी को लेकर नई चर्चाएं; सपा ने भी खोले पत्ते

उन्होंने कहा कि अजय मिश्र आरोपी हैं, उनके ऊपर हत्या के मामले में धारा 120 बी का केस चल रहा है। भाजपा द्वारा टेनी को टिकट दिए जाने से किसान दुखी हुए हैं। इस बात का बदला किसान और मजदूर पहले से जारी आंदोलन के दौरान जरूर लेंगे। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता। 

विवादों में रहे टेनी 
भाजपा से एक बार के विधायक और दो बार के सांसद अजय मिश्र टेनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 23 साल पहले तिकुनिया में हुए प्रभात गुप्ता हत्याकांड में वह आरोपी थे। हालाकि, वे हाईकोर्ट से बरी हो गए। इसके बाद 3 अक्तूबर 2021 में बनवीरपुर में उनके खिलाफ किसान आंदोलित हो गए। 

किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे। मामले में उनके पुत्र आशीष मिश्र मोनू मुख्य आरोपी हैं। 13 आरोपी जेल गए लेकिन एक साल से सभी जमानत पर हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed