सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and Two Sons Accused of Drug Trafficking Arrested in Bareilly

Bareilly News: मादक पदार्थ की तस्करी में आरोपी पिता और दो पुत्र गिरफ्तार, 12 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और भमोरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी के आरोप में पिता-पुत्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.750 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। 

Father and Two Sons Accused of Drug Trafficking Arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और भमोरा थाने की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 1.750 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई गई है।

Trending Videos


सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि एएनटीएफ यूनिट ने मादक पदार्थ तस्करी की सूचना थाना भमोरा पुलिस को दी। जिस पर थाने से पुलिस टीम को एएनटीएफ के साथ रवाना किया गया। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी परमानंद उर्फ पप्पू और उसके दो पुत्र रविंद्र व यशवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी-पुत्र बदायूं के बिनावर क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 1.750 किलोग्राम हेरोइन, 950 ग्राम स्मैक बनाने में प्रयुक्त होने वाला रंग, 87,520 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ भमोरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल मिलाकर तैयार करता था हेरोइन 
सीओ के मुताबिक आरोपी परमानंद उर्फ पप्पू ने बताया कि वह कच्चे मादक पदार्थों को केमिकल की सहायता से स्मैक एवं हेरोइन में परिवर्तित करता था। इसके बाद उसे ऊंचे दामों पर बेचता था। पाउडर की मदद से तैयार की गई स्मैक एवं हेरोइन को बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया गया। इस धंधे में उसके दोनों पत्र सहयोग करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed