सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR registered against three people for misdeeds a woman in Bareilly

Bareilly News: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के दोस्त समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसने पति के दोस्त समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

FIR registered against three people for misdeeds a woman in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के दोस्त समेत तीन लोगों पर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पति मजदूरी के सिलसिले में उत्तराखंड के हल्द्वानी गया हुआ था। पति की हसनैन नाम के युवक से अच्छी जान-पहचान थी और इसी कारण उसका घर पर भी आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि तीन जून की रात करीब दो बजे हसनैन अपने साथी कमल हसन और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर पहुंचा। तीनों ने पहले उसके पति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद जब वह पानी लेने के लिए कमरे में गई तो हसनैन उसके पीछे कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी 
पीड़िता के अनुसार, वारदात के दौरान कमल हसन ने उसका मुंह दबाए रखा, जबकि तीसरा आरोपी तमंचा ताने खड़ा रहा। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद कमल हसन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोई कारवाही नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की । एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने हसनैन , कमल हसन तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed