{"_id":"69bc5858ab36d73bae04b855","slug":"four-more-factories-shut-down-due-to-lpg-shortage-and-rising-packaging-material-prices-bareilly-news-c-4-bly1053-847050-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एलपीजी की किल्लत, पैकेजिंग मैटेरियल की कीमत बढ़ने से चार और फैक्टरियाें पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एलपीजी की किल्लत, पैकेजिंग मैटेरियल की कीमत बढ़ने से चार और फैक्टरियाें पर ताला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने और पैकेजिंग सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी से उद्योगों का संचालन उद्यमियों के लिए भारी पड़ने लगा है। पिछले सप्ताह गत्ता फैक्टरी ठप होने के बाद अब बेकरी और पैकेजिंग से जुड़ी चार और फैक्टरियों पर ताला लग गया। कॉमर्शियल एलपीजी न मिलने से बेकरी उत्पाद बनाने वाली आरएस फूड, जैविक उत्पाद तैयार करने वाली जय ऑर्गेनिक्स, चरनकमलजीत सिंह की प्लाईवुड फैक्टरी, रेनबो किएटिव प्रिंटिंग प्रेस पर ताला लगा है।
उद्यमियों के मुताबिक, एलपीजी की आपूर्ति ठप होने के साथ ही उत्पाद बनाने के लिए प्रयोग होने वाले कच्चे माल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। इसलिए फैक्टरियों में उत्पादन प्रभावित हो रहा था। इस वजह से उन्हें बंद करना पड़ा। कर्मचारियों और मजदूरों को दोबारा संचालन शुरू होने पर बुलाया है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते जरी उत्पादों की मांग ठप हो गई है। इससे रजगढिया एक्सपोर्ट का कारोबार करीब 70 फीसदी तक प्रभावित हो गया है।
मेथनॉल की आपूर्ति ठप होने से प्लाईवुड कारोबार पर असर
विनीयर, प्लाईवुड एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल के मुताबिक, प्लाईवुड उद्योग में ग्लू तैयार करने में मेथनॉल (फार्मेल्डिहाइड) का प्रयोग होता है। इसकी आपूर्ति ईरान से ही होती है। युद्ध के चलते आयात ठप होने से उपलब्धता पर संकट है। कीमत भी काफी बढ़ गई है। इसके सापेक्ष तैयार उत्पाद की कीमत नहीं बढ़ा सकते। जल्द अड़चन न थमी तो प्लाईवुड कारोबार भी ठप होंगे।
औद्योगिक पीएनजी की प्रति एससीएम कीमत 15 रुपये बढ़ी
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी के मुताबिक, बेकरी उत्पाद के लिए एलपीजी बेहद जरूरी है। विकल्प के तौर पर पीएनजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को औद्योगिक पीएनजी की कीमत बढ़ाने के संबंध में मेल पर मेसेज आया है। इसके अनुसार अब तक 60 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) मिलने वाली पीएनजी अब 75 रुपये की दर से मिलेगी। आदेश शुक्रवार से लागू होगा। ब्यूरो
Trending Videos