सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl goes missing after taking constable recruitment exam in Bareilly

Bareilly News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने के बाद लापता हुई शाहजहांपुर की युवती, गांव के युवक पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर जिले की रहने वाली युवती बरेली से लापता हो गई। वह यहां सिपाही भर्ती परीक्षा देने आई थी। यहां अपनी बड़ी बहन के कमरे पर रुकी थी। यहीं से लापता हो गई। 

girl goes missing after taking constable recruitment exam in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में सिपाही भर्ती की परीक्षा देने के बाद शाहजहांपुर की युवती इज्जतनगर इलाके में बहन के कमरे से लापता हो गई। युवती के पिता ने गांव निवासी युवक पर फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। 



शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद इलाके से आए व्यक्ति ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनकी बेटी 10 जून को पुलिस की परीक्षा देने बरेली आई थी। परीक्षा के बाद वह इज्जतनगर क्षेत्र में बड़ी बहन के कमरे पर रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहेली से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी 
12 जून को उनकी बड़ी बेटी बीए का पेपर देने जलालाबाद चली गई। जब बड़ी बेटी वापस अपने कमरे पर पहुंची तो देखा कि उसकी छोटी बहन वहां नहीं है। पता लगा कि बड़ी बेटी की सहेली से बाजार जाने की बात कहकर उनकी छोटी बेटी कमरे से गई फिर वापस नहीं आई।
विज्ञापन


पिता ने अपने गांव के निवासी युवक रवि पर अपनी बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि रवि भी लापता है, रवि के परिजनों से जब अपनी बेटी के बारे में पूछा तो झगड़ा करने लगे। पुलिस ने युवक-युवती की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed