सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains are fully booked in the first week of March

Railway News: मार्च के पहले सप्ताह में ट्रेनें फुल, होली पर यात्रियों के लिए विशेष गाड़ियां बनेंगी सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मार्च के पहले सप्ताह में बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। कई ट्रेनों में टिकट की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। अब ऐसे में होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित होने का इंतजार है। 

Trains are fully booked in the first week of March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

होली चार मार्च को है। इसके चलते बरेली से गुजरने वाली अप-डाउन गाड़ियां मार्च के पहले सप्ताह में फुल हो गई हैं। लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग अब विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। विशेष गाड़ियों के संचालन से यात्रियों को राहत मिल सकती है। 
Trending Videos


बरेली होते हुए रोजाना औसतन 195 ट्रेनों का आवागमन होता है। इन दिनों कोहरे के कारण 38 गाड़ियां निरस्त चल रही हैं। इन गाड़ियों का संचालन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। रेलवे ने इन ट्रेनों में बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। ऐसे में इन गाड़ियों में भी मार्च के पहले सप्ताह सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग बंद 
मार्च के पहले सप्ताह 13429 वाराणसी-आनंद विहार साप्ताहिक, 20503-04 राजधानी एक्सप्रेस, 12392-91 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15910-09 अवध-असम एक्सप्रेस, 12204-05 सहरसा गरीब रथ, 12372-73 दिल्ली-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट, 19269 मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट में वेटिंग लंबी होने के कारण होली के दौरान टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। 22542-43 वाराणसी गरीब रथ, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15005-06 राप्ती गंगा एक्सप्रेस समेत अयोध्या एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस, लखनऊ मेल आदि ट्रेनों में भी बुकिंग नहीं हो रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed