सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   husband sold his wife's honor for a thousand rupees in budaun

UP: बदायूं में पति ने एक हजार रुपये में बेची पत्नी की आबरू, दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म; दोनों गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। उसने अपनी पत्नी का एक हजार रुपये में सौदा कर दिया। उसे दो दोस्तों के हवाले कर चला गया। दोनों युवकों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

husband sold his wife's honor for a thousand rupees in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक हजार रुपये में अपनी पत्नी का सौदा कर दिया। उसने पत्नी को अपने दो दोस्तों के साथ भेज दिया। दोनों दोस्तों ने महिला को बाग में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और पति की करतूत का विरोध किया। इस पर पति ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर पीड़िता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना से आहत पीड़िता ने पति और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पति पर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। 

Trending Videos

आरोप: पति बोला- वह इसी तरह पैसे कमाएगा
पीड़ित महिला ने फैजगंज बेहटा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि छह फरवरी को वह अपने पति के साथ कुछ दस्तावेज बनवाने जा रही थी। रास्ते में उनको पप्पू और बालकिशन मिले। ये दोनों उसके पति के दोस्त हैं। आरोप है कि पति ने दोनों युवकों से एक हजार रुपये में उसका सौदा कर लिया। इसके बाद पति ने उसे दोनों युवकों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवकों ने महिला को बाग में लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे वह वहां से अपने घर पहुंची। अपने पति से कहा कि उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया? इस पर पति बोला कि वह उससे इसी तरह पैसे कमाएगा। पति की करतूत जानकर उसके होश उड़ गए। अगले दिन पीड़िता थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। 

दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार 
पीड़ित महिला के मुताबिक दोनों युवक उसे बाइक पर बैठाकर सुरैनी पापड़ी से बलकरनपुर जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित बाग में ले गए थे। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा। एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला द्वारा अपने पति पर लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed