सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two miscreants injured in police encounter after being shot in Bareilly

Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल, लूट और चोरी के मामलों में थे वांछित

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में भमोरा थाना पुलिस ने लूट और चोरी के मामलों में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लूटे गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैैं। 

Two miscreants injured in police encounter after being shot in Bareilly
घायल बदमाशों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से चोरी की दो बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन और असलहा बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी चोरी और लूट के मामलों में वांछित थे।  

Trending Videos


सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि थाना भमोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में हुई बाइक चोरी की घटनाओं से संबंधित दो संदिग्ध रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के पास मौजूद हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने रात में ही बताए गए स्थान पर जाकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़े गए

  1. जफर उर्फ जफरुद्दीन उम्र 24 वर्ष निवासी वैकुंठापुर थाना भोजीपुरा जनपद।
  2.  सुदामा उर्फ केशव दिवाकर उम्र 23 वर्ष निवासी धनेरा थाना नवाबगंज हाल पता करमपुर चौधरी थाना इज्जतनगर जनपद। 

ये हुई बरामदगी 

  • दो तमंचे 
  • दो कारतूस एवं दो खोखा 
  • चार मोबाइल फोन
  • चोरी की दो बाइक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed