सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indian Army Agniveer Passing Out Parade at the Jat Regiment Center in Bareilly

पासिंग आउट परेड: भारतीय सेना का हिस्सा बने 1280 अग्निवीर, जाट रेजिमेंट सेंटर में ली देश सेवा की शपथ

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 31 May 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली स्थित जाट रेजिमेंट सेंटर में शनिवार को 1280 रिक्रूट्स भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। उन्होंने 24 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया। पासिंग आउट परेड में अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। इस दौरान जाट रेजिमेंट सेंटर जय हिंद के उद्घोष से गूंजा उठा। 
 

Indian Army Agniveer Passing Out Parade at the Jat Regiment Center in Bareilly
पासिंग आउट परेड में अग्निवीर - फोटो : मनप्रीत सिंह
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में सेना के जाट रेजिमेंट सेंटर के बख्शी परेड ग्राउंड में शनिवार को 1280 रिक्रूट्स भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। उन्होंने 24 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। पासिंग आउट परेड समारोह में कमांडेंट ब्रिगेडियर हरजीत प्रीतपील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।





इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी रिक्रूट्स के अभिभावक और परिजन भी बने। उन्होंने अपने बेटों को सैनिक की वर्दी में देख गर्व का अनुभव किया। ब्रिगेडियर सिंह ने परेड को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रिक्रूट्स के कदमों की खनक उनकी कड़ी प्रशिक्षण और अनुशासन की गवाही दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों के साथ अग्निवीर जवान। मनप्रीत सिंह 

उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन रिक्रूट्स और उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण है। ब्रिगेडियर सिंह ने नए सैनिकों से संगठन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'पलटन ही सैनिक का परिवार होती है और पलटन के प्रति वफादारी ही देश के प्रति वफादारी है।'

विज्ञापन

Indian Army Agniveer Passing Out Parade at the Jat Regiment Center in Bareilly
उत्कृष्ट कार्यों करने वाले अग्निवीरों को किया गया पुरस्कृत। - फोटो : मनप्रीत सिंह
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स
परेड के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पदक देकर सम्मानित किया गया। अकादमिक वर्ग में कुलवीर को सर्वश्रेष्ठ अकादमिक पदक मिला। चित्रांश तोमर को सर्वश्रेष्ठ युद्ध कौशल एवं शारीरिक पदक प्रदान किया गया। सुशांत मलिक को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल और विपुल मलिक को सर्वश्रेष्ठ फायर पदक मिला। विवेक को समग्र सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट का पदक प्रदान किया गया। मुल्तान कंपनी को विजेता कंपनी का खिताब भी दिया गया।


पासिंग आउट परेड की सलामी लेते सैन्य अफसर। मनप्रीत सिंह 

जाट रेजिमेंट की गौरवशाली विरासत
ब्रिगेडियर सिंह ने नए सैनिकों को जाट रेजिमेंट की समृद्ध विरासत की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि 230 वर्ष से अधिक पुराने इस रेजीमेंट ने देश की हर महत्वपूर्ण लड़ाई में वीरता दिखाई है। अब इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नए सैनिकों के कंधों पर है। उन्होंने सैनिकों से संगठन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि पलटन के प्रति वफादारी ही देश के प्रति वफादारी है।

Indian Army Agniveer Passing Out Parade at the Jat Regiment Center in Bareilly
अग्निवीर जवान ने पिता को पहनाई पगड़ी। - फोटो : मनप्रीत सिंह
शपथ ग्रहण और समारोह का समापन
समारोह के अंत में कमांडेंट ने सभी नवप्रशिक्षित सैनिकों को बधाई दी। उन्होंने उनके परिवारों और प्रशिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं। परेड मैदान 'जय हिंद' के उद्घोष से गूंज उठा। आखिर में सभी रिक्रूट्स को उनके धर्म के अनुसार शपथ दिलाई गई। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मगुरुओं ने उन्हें शपथ दिलाई।


गर्व के पल...







फोटो क्रेडिट- मनप्रीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed