{"_id":"69366bce2eec06f25f07530c","slug":"indigo-flight-faces-disruption-train-to-bengaluru-via-bareilly-cancelled-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: इंडिगो की उड़ान पर संकट, बरेली होकर चलने वाली बंगलूरू की ट्रेन भी निरस्त, मुंबई की गाड़ियां फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इंडिगो की उड़ान पर संकट, बरेली होकर चलने वाली बंगलूरू की ट्रेन भी निरस्त, मुंबई की गाड़ियां फुल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:46 AM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस के संकट से मुंबई व बंगलूरू की फ्लाइटों में यात्री घट गए हैं। वहीं ट्रेनों में बुकिंग बढ़ गई है। बरेली होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।
विज्ञापन
बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट के बीच ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। बरेली से मुंबई की ट्रेनों में बुकिंग बढ़ गई है। इनमें अगले 15 दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। इस बीच बरेली होते हुए बंगलूरू जाने-आने वाली इकलौती ट्रेन 05074-73 लालकुआं-बंगलूरू-लालकुआं विशेष गाड़ी को रेलवे ने अनिश्चितकाल के लिए निरस्त कर दिया है। इससे बंगलूरू के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वह दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
Trending Videos
बरेली एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन और मुंबई के लिए चार दिन उड़ान होती है। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट के बीच शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया था। इससे 230 यात्री परेशान हुए। शनिवार को बंगलूरू की फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: कल से नियमित दौड़ेगी गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; जानें समय सारिणी और किराया
रविवार को भी बरेली एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट 15 मिनट देरी से टेकऑफ कर सकी। इस कारण मुंबई की ट्रेनों में टिकट बुकिंग तेज हो गई है। बरेली से मुंबई के लिए अप-डाउन छह गाड़ियां हैं। इनमें लंबी वेटिंग होने के बावजूद यात्री टिकट बुक करा रहे हैं। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस में नो रूम है। इन गाड़ियों का अप-डाउन सप्ताह में एक-एक दिन ही संचालन होता है।
हालात सामान्य होने में लगेगा समय
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों में बदलाव किया है। इससे क्रू मेंबर को समस्या हो रही है। हालात सुधर रहे हैं, पर पूरी तरह स्थिति सामान्य होने में अभी समय लग सकता है। रविवार को मुंबई की उड़ान में 15 मिनट की देरी हुई है। शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट निरस्त किए जाने के बाद एयरलाइंस ने यात्रियों का किराया लौटा दिया है। उड़ानों पर संशय के कारण इन दिनों मुंबई और बंगलूरू दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या घटी है।
बरेली-मुंबई के बीच ट्रेनें

- 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (प्रत्येक शनिवार/सोमवार)
- 22976/75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (प्रत्येक शुक्रवार/बृहस्पतिवार)
- 09076/75 काठगोदाम-मुंबई विशेष ट्रेन (प्रत्येक बृहस्पतिवार/बुधवार)