{"_id":"6a65e3ed77b479aeaf02f36c","slug":"injured-tigress-found-in-the-forest-of-pilibhit-tiger-reserve-dies-during-treatment-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में घायल मिली बाघिन की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में घायल मिली बाघिन की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Sun, 26 Jul 2026 04:10 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:10 PM IST
सार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में घायल मिली बाघिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। वन विभाग ने प्रारंभिक जांच में बाघिन के किसी अन्य बाघ से संघर्ष में घायल होने की आशंका जताई है। बाघिन की उम्र करीब आठ साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
जंगल में घायल मिली थी बाघिन
- फोटो : वन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में घायल अवस्था में मिली बाघिन की उपचार के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बाघिन उपचार के लिए माला गेस्ट हाउस लाई गई थी। बाघिन की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब पांच बजे माला रेंज में नियमित गश्त के दौरान वनकर्मियों ने बाघिन को घायल अवस्था में देखा था। सूचना मिलने पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मंडल वन अधिकारी मनीष सिंह, वन रेंजर आरके सिंह और विभागीय पशु चिकित्साधिकारी दक्ष गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बाघिन को सुरक्षित बचाने की योजना बनाई। विभाग ने बाघिन को बेहोश करने के बजाय सामान्य बचाव तकनीक का उपयोग किया।
विज्ञापन
तीन ओर जाल लगाकर हाथियों की मदद से घेराबंदी की गई, जबकि एक ओर पिंजड़ा लगाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने बाघिन को सुरक्षित पिंजड़े में कैद कर माला रेंज कार्यालय परिसर पहुंचाया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बाघिन के कान के पास गहरा घाव मिला। घाव में कीड़े पड़ गए थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोट कई दिन पुरानी थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
बाघिन की मौत के बाद विभागीय अधिकारियों की निगरानी में उसके शव को आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। वहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मंडल वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बाघों के आपसी संघर्ष का प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।