{"_id":"6a65c19d4e86b39edc0b1d9e","slug":"mason-falls-from-roof-at-night-critically-injured-in-bareilly-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशे और नींद का कॉकटेल, रात में छत से नीचे गिरा राजमिस्त्री, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशे और नींद का कॉकटेल, रात में छत से नीचे गिरा राजमिस्त्री, गंभीर रूप से घायल
Sun, 26 Jul 2026 01:43 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:43 PM IST
सार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक राजमिस्त्री छत से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल राजमिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के कफियाबाद गांव में शनिवार रात एक राजमिस्त्री नींद और नशे की वजह से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 40 वर्षीय चरण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
अस्पताल में बुजुर्ग नारायणी देवी ने बताया कि उनका बेटा चरण सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। शाम को वह काम से लौटा तो शराब के नशे में था। खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया। रात में पेशाब करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
इससे चरण सिंह छत से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चरण सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन