फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man blackmailed after honey trap woman exposed in police investigation

Bareilly News: युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस जांच में खुली महिला की पोल

Sun, 26 Jul 2026 11:10 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Jul 2026 11:10 AM IST
सार

बरेली में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक महिला ने आईवीआरआई के सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे को अपने जाल में फंसा लिया। फिर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो महिला की पोल खुल गई। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Young man blackmailed after honey trap woman exposed in police investigation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर इलाके की एक महिला ने आईवीआरआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे को फंसाकर दो लाख रुपये की वसूली कर ली। दोबारा वसूली करने के लिए यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर नई शिकायत कर दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर सीओ प्रथम ने जांच की तो हनी ट्रैप गिरोह की कलई खुल गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सैनिक कॉलोनी निवासी अभिषेक ने सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को बताया कि 28 अप्रैल को एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर उसके खिलाफ थाना बारादरी में शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया कि अवैध वसूली के लिए ये सब किया गया। अभिषेक के मुताबिक, महिला ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये लिए थे। जब महिला ने और रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। तब महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुहागरात पर दूल्हे की मौत: लाल जोड़े में दुल्हन, ये बात समझ अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन; इस कारण गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जुलाई को बारादरी थाने में महिला ने दोबारा शिकायत कर दी और इस बार उनसे फिर दो लाख रुपये की मांग की गई। अभिषेक से अमृत कौर और उसके साथियों ने कहा कि रुपये नहीं दिए तो जेल जाने के लिए तैयार रहना। सीओ ने मामले की जांच की तो महिला तकनीकी रूप से फंस गई।

ऑनलाइन ली रकम, चेक बाउंस हुआ तो फिर की शिकायत
अभिषेक बेरोजगार है। सूत्र बताते हैं कि महिला ने उसके पिता की हैसियत देखकर ही अभिषेक को अपने जाल में फंसाया। सीओ प्रथम की जांच में सामने आया कि महिला से पहला सौदा दो लाख रुपये का हुआ। तब अभिषेक के पिता ने 40 हजार रुपये नकद और 1.60 लाख का चेक दिया। तब महिला ने लिखकर दे दिया कि अभिषेक से उसकी दोस्ती थी। 

उससे किसी बात पर झगड़ा हो गया तो गुस्से में आकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। वह कार्रवाई नहीं चाहती। बाद में जब चेक बाउंस हो गया तो महिला ने बारादरी थाने में दोबारा शिकायत कर दी। इसमें यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ ही लिखा कि अभिषेक ने मुझसे जो दो लाख रुपये उधार लिए थे, वह नहीं लौटा रहा है।

देवरानी ने भी कराई थी रंगदारी मांगने की रिपोर्ट
महिला के बारे में जांच की तो पता लगा कि उसने भूड़ मोहल्ला निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद अलगाव होने पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मुकदमे दर्ज करा दिए थे। महिला अपनी देवरानी और देवर को धमकी देती थी। देवरानी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रही थी। प्रेमनगर थाने में अमृत कौर के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला पर आरोप लगा कि वह पहले यौन उत्पीड़न की शिकायत और फिर रुपये लेकर समझौता करती है। जांच में आरोप सही पाए गए। उसके खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने की धारा भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed