फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigations into over 680 cases are pending in the Bareilly district

Bareilly News: जिले में 680 से ज्यादा विवेचनाएं लंबित, 12 थानेदारों की प्रारंभिक जांच शुरू

Tue, 07 Jul 2026 12:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 12:59 PM IST
सार

बरेली में एसएसपी ने 30 दिन का विशेष अभियान चलाकर 90 दिन से अधिक लंबित सभी विवेचनाओं के निस्तारण का आदेश दिया है। इज्जतनगर थाने में सबसे अधिक विवेचनाएं लंबित हैं। इसके साथ ही 12 थानेदारों की प्रारंभिक जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Investigations into over 680 cases are pending in the Bareilly district
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में 680 विवेचनाएं तय अवधि से ज्यादा समय से लंबित हैं। समीक्षा में यह आंकड़ा सामने आने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने 12 थानेदारों व विवेचना कर रहे दरोगा और इंस्पेक्टरों की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


एसएसपी ने 30 दिन का विशेष अभियान चलाकर विवेचना निपटाने का आदेश दिया है। इस अभियान के तहत 90 दिन से अधिक लंबित सभी विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में कुल 680 से अधिक विवेचनाएं 60 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। इनमें से 77 विवेचनाएं 90 दिन से भी अधिक समय से लंबित हैं। इज्जतनगर थाने में सबसे अधिक विवेचनाएं लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानावार लंबित विवेचनाएं
इज्जतनगर थाने में 13 विवेचना 90 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। कुल 68 विवेचनाएं 60 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। सीबीगंज थाने में 9 विवेचना 90 दिन से अधिक और 67 विवेचनाएं 60 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। भमोरा थाने में नौ, कोतवाली में आठ, बारादरी व फरीदपुर में सात-सात, नवाबगंज में छह, कैंट व आंवला में पांच-पांच, बिथरी चैनपुर में चार, भोजीपुरा और बहेड़ी में दो-दो विवेचनाएं भी 90 दिन से अधिक समय से लंबित हैं।

ये थानेदार भी जांच के दायरे में
60 दिन से अधिक लंबित मामलों में बारादरी में 106, फरीदपुर में 84, भोजीपुरा में 71 और कोतवाली में 68 विवेचनाएं शामिल हैं। नवाबगंज में 55, कैंट में 57, बिथरी चैनपुर में 42, बहेड़ी में 34, भमोरा और आंवला में 14-14 मामले लंबित हैं।

एसपी सिटी ने दो थानों में किया ओआर
एसएसपी के अभियान को गति देने के लिए एसपी सिटी मानुष पारीक ने थाना कैंट व थाना सुभाषनगर में निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को प्रकरणों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। ब्यूरो

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। विवेचना में उदासीनता बरतने वाले दरोगा भी जांच और निगरानी के दायरे में हैं। 30 जुलाई तक विवेचना की सतत समीक्षा करने का निर्देश सीओ व एएसपी को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed