{"_id":"6a0465535023b338990f898c","slug":"ipl-betting-racket-busted-liquor-trader-liquor-trader-arrested-in-bareilly-betting-racket-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़, शराब कारोबारी गिरफ्तार; हवाला के धंधे से भी जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़, शराब कारोबारी गिरफ्तार; हवाला के धंधे से भी जुड़े तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने के आरोप में शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हवाला के धंधे से भी जुड़ा है। उसके बैंक खातों में पिछले चार-पांच वर्षों में सात करोड़ रुपये का लेन-देन सामने आया है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया खुलासा।
- फोटो : पुलिस मीडिया सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में फरीदपुर थाना पुलिस ने बुधवार को आईपीएल मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टा लगाने के आरोप में ओमेंद्र यादव नामक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह सट्टेबाजी का नेटवर्क करीब 150 लोगों को जोड़कर चलाया जा रहा था, जिसके तार मथुरा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और नेपाल तक फैले हुए थे। आरोपी के बैंक खातों में पिछले चार-पांच वर्षों में सात करोड़ रुपये का लेन-देन भी सामने आया है।
Trending Videos
एसपी दक्षिणी ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में इस बड़े सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ओमेंद्र यादव के फोन की गहन जांच से हवाला के रुपयों के लेन-देन का भी पता चला है। पुलिस ने आरोपी के पास से दस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, छह डेबिट कार्ड, एक नेपाली सिम कार्ड, पांच पासबुक और तीन खाते की चेकबुक भी मिली हैं। जांच के दौरान दो कूटरचित आधार कार्ड और दो पैन कार्ड भी जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के बैंक खातों में एक दिन में सौ से अधिक लेन-देन हो रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों के नाम बताए
पूछताछ में ओमेंद्र यादव ने दो अन्य लोगों, दिनेश और चीनी के नाम बताए हैं जो दोनों इस सट्टेबाजी में शामिल हैं। एसपी ने कहा कि इन दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी ओमेंद्र यादव शराब कारोबारी भी है और उसके नाम से दस से बारह कंपोजिट दुकानें हैं।

पुलिस ने पांच लाख रुपये फ्रीज कराए
आरोपी के दो बैंक खाते मिले हैं, जिनमें से एक फर्म के नाम पर है। इन खातों में पिछले चार-पांच वर्षों में सात करोड़ रुपये का बड़ा लेन-देन हुआ है। पुलिस ने उसके खातों में पांच लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। ओमेंद्र यादव पर पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं।