{"_id":"6a0470f38dc8edf70e0d240d","slug":"cbse-class-12-result-student-manvi-patel-scores-99-6-percent-in-bareilly-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"CBSE Class 12 Result: बरेली में छात्रा मानवी पटेल ने प्राप्त किए 99.6 फीसदी अंक, जिले में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Class 12 Result: बरेली में छात्रा मानवी पटेल ने प्राप्त किए 99.6 फीसदी अंक, जिले में पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 13 May 2026 06:09 PM IST
Link Copied
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। बरेली की छात्रा मानवी पटेल ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर शहर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों ने डिजिलॉकर और इंटरनेट के माध्यम से अपने अंक देखे। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में शिक्षकों ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
शहर के पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल 08वीं बटालियन पीएसी की वाणिज्य संकाय की छात्रा पलक अग्निहोत्री ने 92.6 फीसदी अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। पलक ने अपने स्कूल, शिक्षकों और माता-पिता को गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधक आकाश तोमर और प्रधानाचार्य नजाकत अली खान ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।