सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI surgical team performs complex surgery on white tigress

UP News: आईवीआरआई की सर्जिकल टीम ने बाघिन को दी नई जिंदगी, सर्जरी कर टूटी हड्डियों को जोड़ा

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

आईवीआरआई की विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने जटिल सर्जिकल कर चिड़ियाघर की बाघिन को नई जिंदगी दी है। छह घंटे तक डबल प्लेटिंग तकनीक से सफल सर्जरी की गई। इससे बाघिन की टूटी हड्डियों को जोड़ा गया। 

IVRI surgical team performs complex surgery on white tigress
आईवीआरआई टीम ने श्वेत बाघिन की जटिल सर्जरी की - फोटो : संस्थान
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने दिल्ली चिड़ियाघर की द्विपक्षीय टिबियल फ्रैक्चर से पीड़ित डेढ़ वर्षीय श्वेत बाघिन की जटिल सर्जरी की। छह घंटे तक डबल प्लेटिंग तकनीक से सफल सर्जरी की गई।

Trending Videos

 
दो मार्च को बाघिन के दोनों हिंद लिंब्स ((पिछली टांगों) में फ्रैक्चर हुआ था। प्राथमिक इलाज के तौर पर तीन मार्च को चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक ने फाइबर ग्लास बैंडेजिंग की थी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति देखते हुए चार मार्च को उन्नत सर्जरी के लिए आईवीआरआई के निदेशक को सूचना दी गई। पांच मार्च को टीम चिड़ियाघर पहुंची और सात मार्च शनिवार को छह घंटे तक फ्रैक्चर की सर्जरी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी के दौरान दाईं टिबिया को डबल प्लेटिंग तकनीक से स्थिर किया जबकि बाएं टिबिया को रॉड-प्लेट कंस्ट्रक्ट के साथ दुरुस्त किया। बाघिन टीम की निगरानी में है। टीम में सर्जरी विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार के नेतृत्व में डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अमन, डॉ. साईं, डॉ. प्रेम शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed