सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher wife files report against BJP leader makes serious allegations in Bareilly

Bareilly News: भाजपा पार्षद के खिलाफ शिक्षक पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए गंभीर आरोप

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में भाजपा पार्षद महेश राजपूत पर उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और पीटने का आरोप लगाया है। पत्नी ने उनके खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Teacher wife files report against BJP leader makes serious allegations in Bareilly
भाजपा पार्षद महेश राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली शहर के वार्ड 51 के भाजपा पार्षद महेश राजपूत के विरुद्ध उनकी शिक्षक पत्नी ने दहेज मांगने और पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। इज्जतनगर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos

जून 2023 में हुई थी शादी 
शाही क्षेत्र के गांव दुनकी निवासी पार्वती देवी ने बताया है कि वह शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून 2023 को उनका विवाह नगरिया परीक्षित निवासी महेश राजपूत से हुआ था। महेश राजपूत वार्ड 51 से भाजपा के पार्षद हैं। विवाह के बाद से ही महेश राजपूत का व्यवहार ठीक नहीं रहा। महेश राजपूत दहेज की मांग करते थे। मना करने पर पिटाई करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच 
आरोप है कि पांच मार्च को पार्वती की तबियत खराब थी, तब महेश राजपूत ने उनकी पिटाई कर दी। पार्वती के गुम चोटें आई हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है। पहले भी पिटाई करने के बाद महेश ने समझौता कर लिया था। अब इज्जतनगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपों की नए सिरे से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed