{"_id":"69bee92838cea44e1c02aa94","slug":"kotedar-accused-of-irregularities-in-ration-distribution-villagers-angry-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-101000-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के गांव पऊनगला निवासी ग्रामीणों में क्षेत्र के कोटेदार के खिलाफ राशन में अनियमितता व घटतौली को लेकर काफी आक्रोश है। यह आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पूर्ति अधिकारी से भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीण राशन उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई महीनों से राशन वितरण में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं का आरोप है कि कोटेदार द्वारा खिड़की से राशन वितरण किया जा रहा है। मानक तौल मशीन की जगह दूसरे कांटे से तौलकर प्रति यूनिट 4 किलो ही राशन दिया जा रहा है। इधर, पीड़ित दिव्यांग जितेंद्र कुमार ने कोटेदार पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। ग्राम निवासी मालू व भगवानदास ने भी निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की शिकायत अधिकारियों से भी की है।
गांव निवासी रामकुमार का आरोप है कि पिछले करीब चार महीनों से उनका बायोमीट्रिक अंगूठा तो लगवाया जा रहा है, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है, जबकि ऑनलाइन जांच में उनका यूनिट चालू दिख रहा है। उसके बावजूद भी कोटेदार द्वारा उन्हें राशन से वंचित रखा गया है। वहीं, कोटेदार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि अगर घटतौली कर रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos