फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kunal, Sumit, Aaradhya, and Sarika emerged victorious in the shooting competition.

Bareilly News: शूटिंग प्रतियोगिता में कुणाल, सुमित, आराध्या और सारिका ने मारी बाजी

Sun, 02 Aug 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kunal, Sumit, Aaradhya, and Sarika emerged victorious in the shooting competition.
बरेली। केडीईएम इंटर कॉलेज एवं केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी में हुई प्रतियोगिता में कुणाल पटेल, सुमित, आराध्या और सारिका ने मारी बाजी।
विज्ञापन


बालक वर्ग की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में केडीईएम इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया कॉलेज एवं मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। बालक वर्ग अंडर-17 पीप साइड राइफल स्पर्धा में केडीईएम इंटर कॉलेज के कुनाल पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के अमन दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में एफआर इस्लामिया कॉलेज के सुमित ने पहला स्थान और अरबाज खान ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में आराध्या ने प्रथम एवं फिरदौस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में सारिका ने पहला और अनुष्का ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्य कुसुम राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज नगर निगम की प्रधानाचार्य मनोरमा रानी भी विशिष्ट अतिथि रहीं। इस दौरान केडीईएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी, विकास गंगवार, श्याम नारायण शर्मा, धर्म पाल सिंह, मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed