{"_id":"6a305cbcde656407150d7f52","slug":"links-to-south-india-money-withdrawn-in-kerala-and-tamil-nadu-bareilly-news-c-4-bly1053-906333-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दक्षिण भारत से जुड़े तार, केरल और तमिलनाडु में रकम निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दक्षिण भारत से जुड़े तार, केरल और तमिलनाडु में रकम निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। शाही थाना क्षेत्र से जुड़े हवाला मामले में पुलिस की तफ्तीश का केंद्र अब दक्षिण भारत हो गया है। ठगों ने जो रकम खातों में डलवाई, उसे दक्षिण भारत के खातों से निकाला गया। जल्द ही एक टीम जांच के लिए वहां जाएगी।
विशाल गिरि की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मामले में शाही थाना पुलिस ने विवेचना को आगे बढ़ाया है। कुमार एनर्जी नाम की जिस बोगस फर्म के जरिये 14 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का मामला खुला है, उसमें से काफी रकम केरल के बैंक खातों में भेजकर निकाली गई है। दूसरी फर्म के खाते से रकम तमिलनाडु के खातों में डाली गई है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रकम वहां से नकद निकाली गई है। साइबर जानकारों का मानना है कि ऐसा करने से ठगों की मंशा नेटवर्क को सुरक्षित रखने की रही होगी। अगर इसे आगे और खातों में डाला जाता तो ठगों का सिंडीकेट पता लगाने में पुलिस को आसानी होती। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जहां से लिंक मिलेगा, वहां टीम भेजी जाएगी।