सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Main Accused Arrested on Charges of Abducting a Woman from Bareilly Junction

UP News: बरेली जंक्शन से महिला को अगवा कर हिमाचल में किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 19 May 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली जिले के रहने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर जंक्शन से महिला को अगवा किया। उसे हिमाचल प्रदेश में ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है।  

Main Accused Arrested on Charges of Abducting a Woman from Bareilly Junction
आरोपी गुलाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महिला का अपहरण कर हिमाचल प्रदेश ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी गुलाब सिंह को बरेली कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुशीनगर की महिला को 13 दिसंबर 2025 को बरेली जंक्शन से अगवा किया गया था। दो साल की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला को बंधक बनाकर घटना की गई थी। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Trending Videos


कोतवाल धनंजय पांडेय ने बताया कि कुशीनगर जिले की महिला 13 दिसंबर को बरेली जंक्शन पर उतरी थी। यहां उसे ससुराल पक्ष के परिचित हाफिजगंज क्षेत्र के गांव चैना मुरारपुर निवासी गुलाब सिंह उर्फ सीताराम और रिंकू मिले। दोनों ने महिला को बातों में फंसा लिया। फिर घर छोड़ने का बहाना बनाकर उसे जबरन बस में बैठा लिया। दोनों आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश के मौनीनगर ले गए और वहां एक कमरे में बंद कर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मकान के कब्जे के विवाद में लड़की को बुरी तरह से पीटा, जमीन पर पटका, नाजुक अंगों पर बरसाई लाठी
विज्ञापन


गुलाब सिंह दिन में और रिंकू रात में उसकी निगरानी करता था। आरोपियों ने महिला को बेचने की भी कोशिश की। 15 दिसंबर को महिला ने मौका पाकर अपने पति को कॉल कर घटना के बारे में बताया। वह किसी तरह चंगुल से छूटकर 20 जनवरी 2026 को पति के साथ बरेली लौटी।

रिंकू की तलाश में पुलिस
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तब रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस टीम आरोपियों की लोकेशन चेक करती हुई हिमाचल प्रदेश पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलाब सिंह उर्फ सीताराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सफाई दी कि महिला अपनी मर्जी से उनके साथ गई थी। उससे गलती यह हो गई कि महिला का तलाक नहीं हुआ था और उसने शादी भी नहीं की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में दूसरे आरोपी रिंकू की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed