सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraudsters are sending invitations to scams embedded with wedding cards

Cyber Crime: शादी के कार्ड में ठगी का निमंत्रण, क्लिक करते ही खाता साफ; साइबर ठगों की इस चाल से रहें सावधान

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 19 May 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

साइबर ठग शादी के कार्ड के नाम से पीडीएफ फाइल भेजकर ठगी कर रहे हैं। बरेली में इसी तरह का मामला सामने आया है। एक युवक के खाते से साढ़े पांच लाख रुपये निकाल लिए गए।   

Cyber fraudsters are sending invitations to scams embedded with wedding cards
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में शातिर साइबर ठगों ने एक शख्स को व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड की पीडीएफ भेजकर करीब साढ़े पांच लाख रुपये खाते से उड़ा दिए। घटना के कई दिनों के बाद खाताधारक को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Trending Videos


शाही के दुनका निवासी नितिन गुप्ता ने इंस्पेक्टर केबी सिंह को बताया कि 22 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर साजिद नाम से किसी युवक ने शादी का कार्ड भेजा था। कार्ड पीडीएफ के रूप में था। नितिन ने निमंत्रण समझकर उसे खोल लिया। इसके बाद मोबाइल फोन से व्हाट्सएप ही डिलीट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा व्हाट्सएप चालू किया तो दो महीने का डाटा उड़ गया था। नितिन ने तकनीकी जानकारी न होने के कारण ध्यान नहीं दिया। पांच मई को जब चेक किया तो नितिन के खाते से 5,41,085 रुपये कट चुके थे। खाते से रकम गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। 

विज्ञापन

ये बरतें सावधानी 
  • अनजान नंबर से आई पीडीएफ फाइल को न खोलें। 
  • किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें। 
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें। 
  • किसी नए लिकं पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी साइबर ठगों को मिल सकती है। 
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं। 
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें। 
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इससे सावधान रहें। 
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। 
  • cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed