{"_id":"6a436832e51de1cbba094bee","slug":"man-dies-after-falling-from-skywalk-in-bareilly-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्काई वॉक से गिरकर युवक की मौत, रात में हुआ हादसा, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्काई वॉक से गिरकर युवक की मौत, रात में हुआ हादसा, नहीं हो सकी पहचान
Tue, 30 Jun 2026 12:25 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:25 PM IST
सार
बरेली के पटेल चौक पर स्काई वॉक से सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
स्काईवॉक से सड़क पर गिरा था युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के पटेल चौक पर बने स्काई वॉक से सोमवार रात गिरे युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब नौ बजे यह घटना हुई थी। स्काई वॉक की साइड में लगी टिन तोड़ते हुए एक युवक नीचे सड़क पर गिरा। इस दौरान सड़क पर वाहन दौड़ रहे थे। हालांकि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आया, लेकिन सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक की नहीं हो सकी पहचान
घटना की खबर मिलते तत्काल ही सिविल लाइन चौकी का स्टाफ बाहर आ गया और घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह चार बजे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है।
विज्ञापन
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि युवक कचरा बीनने वाला या सूखे नशे का आदी लग रहा है। स्कॉई वॉक के सभी गेट कंटीले तारों से बंद किए जा चुके हैं, बावजूद नशे के आदी किसी तरह से ऊपर चले जाते हैं और वहां सो जाते हैं। नशे की अधिकता में ये शख्स गिरा होगा।