पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife caught with lover in room husband had boiling oil poured on him when he objected in Bareilly

Bareilly News: कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, विरोध करने पर पति पर डाला खौलता तेल

Tue, 30 Jun 2026 06:51 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 30 Jun 2026 06:51 AM IST
सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि पत्नी के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। उसने एक दिन दोनों को साथ देख लिया। विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने उस पर खौलता तेल डाल दिया।  

विज्ञापन
Wife caught with lover in room husband had boiling oil poured on him when he objected in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही इलाके के युवक पर सीबीगंज के नदौसी गांव में पत्नी और उसके प्रेमी ने खौलता तेल डाल दिया। इससे वह झुलस गया। अब वह कार्रवाई के लिए दो थानों के चक्कर काट रहा है। उसका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया है। पीड़ित ने सोमवार को अपनी मां के साथ आकर एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक दंपती एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन


बकैनिया गांव निवासी ग्रामीण ने शाही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को तहरीर देकर बताया कि वह सीबीगंज के नदौसी में किराये पर रहता है और वहीं एक गत्ता फैक्टरी में काम करता है। उसकी शादी बिथरी निवासी युवती से हुई है। पत्नी नदौसी के एक युवक से फोन कॉल पर बात करती है और रील बनाकर उसे भेजती है।
विज्ञापन


25 जून को जब वह कमरे पर लौटे तो पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। विरोध करने पर दोनों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। पत्नी के प्रेमी ने गला दबाने की कोशिश की। तभी पत्नी ने रसोईघर से खौलता तेल लाकर उस पर उड़ेल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल परीक्षण 
इससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद वह बकैनिया चला गया। अब वह चार दिन से अपनी मां के साथ भटक रहा है। आरोप लगाया कि शाही थाना प्रभारी ने उसका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया। उसे सीबीगंज थाने जाने के लिए कहा। वह सीबीगंज गया तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई।वर्जन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पहले युवक की पत्नी ने और फिर युवक ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। पत्नी का आरोप है कि पति शक करता है और पिटाई करता है। पति ने पत्नी पर मां और खुद की पिटाई का आरोप लगाया है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed