सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के बीसलपुर रोड निवासी राकेश की पत्नी कमलेश (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी राम अवतार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कमलेश की शादी छह साल पहले फरीदपुर के बीसलपुर रोड निवासी राकेश से हुई थी। राकेश मजदूरी करता है। दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दंपती की तीन वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष को रविवार सुबह कमलेश की मौत की सूचना मिली। वे लोग फरीदपुर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कमलेश को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में उनके ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed