{"_id":"6a3270ce4825d91ff509476a","slug":"maulana-shahabuddin-razvi-says-do-not-use-dj-during-muharram-processions-in-bareilly-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- मोहर्रम के जुलूस में न करें डीजे का इस्तेमाल; ताजिए की ऊंचाई कम रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- मोहर्रम के जुलूस में न करें डीजे का इस्तेमाल; ताजिए की ऊंचाई कम रखने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 17 Jun 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ताजियों और अलमों की ऊंचाई 10 फीट तक सीमित रखें। साथ ही, जुलूसों में डीजे का इस्तेमाल न करें।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहर्रम के जुलूसों को लेकर अपील जारी की है। उन्होंने ताजियों और अलमों की लंबाई 10 फीट तक सीमित रखने को कहा है। साथ ही, जुलूसों में डीजे के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही।
मौलाना बरेलवी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस्लामी कैलेंडर का नया साल शुरू हो चुका है और आज मोहर्रम की पहली तारीख है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ताजियों और अलमों की लंबाई 10 फीट से अधिक न रखें। उनका कहना है कि इससे कोई समस्या या विवाद उत्पन्न नहीं होगा। अक्सर देहात क्षेत्रों में एक ताजियादार दूसरे से होड़ करते हुए ऊंचे ताजिए बना लेते हैं। यह होड़ रास्तों, बिजली के तारों या पेड़ काटने जैसे विवादों का कारण बनती है। इसलिए, ताजियों और अलमों को छोटा रखना चाहिए ताकि शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूसों में डीजे पर प्रतिबंध मौलाना बरेलवी ने जुलूसों में कोई नई परंपरा न डालने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी अंजुमन को जुलूस में डीजे लाने की अनुमति न देने को कहा। डीजे के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। पिछले वर्षों में डीजे के कारण दिल के मरीजों को दिल का दौरा पड़ा। कई लोगों की जान भी चली गई।