Bareilly News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मर्चेंट नेवी शिप इंजीनियर की मौत, सड़क पर मिला क्षत-विक्षत शव
बरेली के कैंट इलाके में सड़क हादसे में मर्चेंट नेवी शिप इंजीनियर की मौत हो गई। उसका शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। हादसे में उसका दोस्त घायल हुआ है। वह निजी अस्पताल में भर्ती मिला। उससे पूछताछ के बाद मृतक का शिनाख्त हो सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार को वीरांगना चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में मर्चेंट नेवी शिप इंजीनियर ऋषि अरविंदो की मौत हो गई। उनका दोस्त शुभम पाठक घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पौने चार बजे वीरांगना चौराहे से लगभग सौ मीटर आगे सेंट मारिया स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि सड़क के बीच एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को पिलाया तेजाब, उपचार के दौरान मौत; चार माह पहले हुई थी शादी
उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर मोर्चरी में शव रखवा दिया। कैंट पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य जगहों पर भेजी थीं। सूचना मिली कि दुर्घटना में मरने वाले शख्स के साथ शुभम पाठक भी था। उसका इलाज शाहदाना के पास एक अस्पताल में चल रहा है।
दोस्त से पूछताछ में खुली हकीकत
शाम को पुलिस निजी अस्पताल पहुंची तो पता चला कि शुभम पाठक निजी वार्ड में भर्ती है। शुभम ने पुलिस को बताया कि ऋषि अरविंदो उसका दोस्त था। रविवार रात आठ बजे ऋषि उसके घर आया था। दोनों ने घर पर खाना खाया। रात करीब डेढ़ बजे वे दोनों शुभम की स्कूटी से कैंट में घूमने गए थे। वीरांगना चौक के पास एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिरकर बेहोश हो गए। होश आने पर शुभम ने ऋषि अरविंदो को वहां नहीं देखा तो वह अपनी स्कूटी से घर चला गया और परिवार के लोगों ने सुबह उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।
अवकाश पर घर आया था इंजीनियर
कैंट पुलिस ने शुभम से नंबर लेकर ऋषि के परिजनों को सूचना दी। वह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और मृतक की पहचान ऋषि अरविंदो के रूप में की। बताया कि वह नवादा जोगियान, दुर्गा नगर का निवासी था। परिवार के मुताबिक ऋषि प्राइवेट शिप कंपनी में मेंटीनेंस इंजीनियर था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के फुटेज चेक करने का निर्देश दिया है।